facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Update: शेयर बाजार की पॉजिटिव शुरुआत! Sensex 240 अंक चढ़ा, IT Stocks में तेजी

Advertisement

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) आज अपने पिछले बंद भाव 71,731.42 के मुकाबले 239 अंक 240 अंक की बढ़त लेकर 71,970.82 पर खुला।

Last Updated- February 06, 2024 | 10:04 AM IST
Stock market today

Opening Bell: एशियाई बाजारों में गिरावट के बावजूद आईटी शेयरों में तेजी के चलते भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को शुरूआती कारोबार में पॉजिटिव नॉट के साथ खुला।

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स आज अपने पिछले बंद भाव 71,731.42 के मुकाबले 239 अंक 240 अंक की बढ़त लेकर 71,970.82 पर खुला और फिलहाल यह 233.66 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 भी सकरात्मक शुरुआत के साथ खुला और 69.75 अंक या 0.32 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 21,841.45 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

IT Stocks में तेजी

आज सेंसेक्स की ज्यादातर आईटी कंपनियों के शेयर में तेजी देखी जा रही है। TCS का शेयर लगभग 4 प्रतिशत बढ़कर कारोबार कर रहा है जबकि विप्रो, HCL Tech, Infosys जैसे शेयर भी मजबूती के साथ ट्रेड कर रहे हैं। इसके अलावा मारुति और भारती एयरटेल के शेयर भी ग्रीन कलर में ट्रेड कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Stocks to Watch today: आज Paytm, BLS E-Services, Adani Power, ZEE समेत इन शेयरों पर निवेशकों की नजर, देखें पूरी लिस्ट

वैश्विक बाजारों का क्या हाल ?

अमेरिकी शेयर बाजार से सोमवार को कमजोर रुख के बाद ज्यादातर एशियाई बाजारों में मंगलवार सुबह गिरावट दर्ज की गई। हैंग सेंग को छोड़कर सभी प्रमुख बेंचमार्क 0.6 प्रतिशत से 0.8 प्रतिशत के दायरे में गिरने के कारण बिकवाली का दबाव महसूस कर रहे थे।

कल कैसी थी बाजार की चाल ?

सोमवार को BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 354.21 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 71,731.42 अंक पर बंद हुआ था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 82.10 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह अंत में 21,771.70 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - February 6, 2024 | 10:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement