facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Update: सपाट खुले बाजार, 62 हजार के स्तर के करीब सेंसेक्स, निफ्टी 18000 के पार

Advertisement
Last Updated- May 17, 2023 | 9:22 AM IST
Paytm Share- पेटीएम शेयर

सपाट खुले बाजार

मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत सपाट हुई है। सेंसेक्स 93.70 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 61,838.77 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 21.00 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 18,265.50 के स्तर पर नजर आ रहा है।

निफ्टी के टॉप गेनर

BPCL, Apollo Hospitals, Bajaj Auto, Bharti Airtel, M&M

निफ्टी के टॉप लूजर

Infosys, JSW Steel, Tech Mahindra, HCL Technologies, Hindalco Industries

प्री-ओपनिंग

प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 90.38 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 61,842.09 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 10.50 अंक यानी 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 18,276.00 के स्तर पर नजर आ रहा है।

कैसा रहेगा आज का बाजार

SGX NIFTY से मिल रहे निगेटिव रिस्पॉन्स से भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 17 मई को सुस्ती देखने को मिल सकती है। बता दें कि आज सुबह 7:15 बजे, एसजीएक्स निफ्टी 35 अंक नीचे गिराकर 18,290 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

हालांकि, एशियाई बाजारों में निक्केई और कोस्पी हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। आज सुबह निक्केई 0.6 प्रतिशत ऊपर चढ़ा, क्योंकि जापान की अर्थव्यवस्था Q1 में 1.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो की 0.7 प्रतिशत की वृद्धि की अपेक्षा से ऊपर।

वहीं, अमेरिकी बाजार में भी मामूली खरीदारी देखने को मिली। कर्ज की सीमा पर जारी विचार-विमर्श के बीच कल अमेरिकी बाजार एक परसेंट तक गिर कर बंद हुए।

डॉव में 1 फीसदी, एसएंडपी 500 में 0.64 फीसदी की गिरावट और नैस्डैक में 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ अमेरिकी बाजार भी कमजोर नोट पर रहे।

ऐसे में ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच ये अनुमान लगाया जा रहा है कि बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हो सकती है।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

16 मई को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 413.24 अंक या 0.66 फीसदी टूटकर 61,932.47 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 112.30 अंक या 0.61 फीसदी घटकर 18286.50 पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें: मार्केट में तहलका मचा रहा यह क्रिप्टो कॉइन, 17 दिन में 7000% का रिटर्न

Advertisement
First Published - May 17, 2023 | 8:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement