रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनिटरी पॉलिसी के पहले शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है।
ग्लोबल मार्केट से भी निगेटिव संकेतों मिले, आज यानी 30 सितंबर को घरेलू शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। सेंसेक्स 170 अंक गिरकर 56,240 के स्तर पर खुला।
वहीं निफ्टी की शुरुआत 20 अंक लुढ़ककर 16,798 के स्तर पर हुई। अमेरिकी बाजारों में एक बार फिर गिरावट नजर आई। गुरुवार को Dow Jones 458 अंक गिरा, नैस्डैक और S&P 500 में भी गिरावट आई। नैस्डैक 2.84% तो S&P 500 2.11 फीसदी गिरा।
निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ व्यापक बाजारों में भी गिरावट आई।
आज के कारोबार के लिए कुछ स्टॉक पर डालें नजर, करा सकते हैं कमाई-
Hero MotoCorp:
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल विकसित करने के लिए कंपनी करेगी यूएस-आधारित Zero Motorcycles में निवेश करेगी।
Adani Enterprises/Shree Cement:
शुक्रवार से Nifty50 इंडेक्स में Shree Cement की जगह लेगी अदाणी समूह की फ्लैगशिप कंपनी।
Reliance Industries:
बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की टियर II, III शहरों में मल्टी-ब्रांड स्टोर खोलने की योजना है।
Bajaj Electricals:
कंपनी को Power Grid से 332.6 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
Zydus Lifesciences:
US FDA ने Zydus Animal Health and Investments अहमदाबाद इकाई के लिए 2 ऑब्जर्वेशन जारी किए हैं। बता दें कि नियामक ने 23 सितंबर से 29 सितंबर तक सुविधा का निरीक्षण किया था।
Adani Green:
कंपनी ने राजस्थान में 600 मेगावाट क्षमता का पवन-सौर ऊर्जा संयंत्र चालू किया
Vodafone ldea:
मोबाइल टावर सेवाप्रदाता इंडस टावर्स द्वारा सेवाओं को जारी रखने के लिए बकाया भुगतान की मांग की रिपोर्ट पर एक्सचेंजों द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण के जवाब में, कर्ज में डूबी वोडाफोन आइडिया ने कहा कि भुगतान शर्तों पर चर्चा चल रही है और अभी तक समाप्त नहीं हुई है।