facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Stock to Watch: खबरों के लिहाज से दमदार रहेंगे ये स्टॉक, डालें एक नजर

Last Updated- December 11, 2022 | 2:41 PM IST

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी सूचकांक बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद है। सुबह 07:30 बजे, एसजीएक्स निफ्टी ने 17,055 पर रहा, जो निफ्टी इंडेक्स पर लगभग 200 अंक की शुरुआती बढ़त का संकेत देता है।

वैश्विक स्तर पर, सभी एशियाई सूचकांकों ने आज सुबह उच्च स्तर पर कारोबार किया, जबकि अमेरिकी बाजारों ने रात भर में मजबूत वापसी की, और 2 प्रतिशत तक बढ़त हासिल की। 

 आज के कारोबार के लिए कुछ स्टॉक पर डालें नजर, करा सकते हैं कमाई-
Zomato:  फूड एग्रीगेटर ज़ोमैटो ने अपनी इंटरसिटी लीजेंड्स सेवा को बैंगलोर तक भी बढ़ा दिया है। कुछ हफ्ते पहले साउथ दिल्ली और गुरुग्राम के कुछ क्षेत्रों में इसे पायलट के रूप में लॉन्च किया गया, Zomato अपनी इस सर्विस से बड़े पैमाने पर लाभ कमाने की योजना पर काम कर रहा है। 
 Hindustan Copper: राज्य के स्वामित्व वाली कंपनी के शेयरधारकों ने बुधवार को मार्च 2022 वित्त वर्ष के लिए 23.2 प्रतिशत लाभांश को मंजूरी दी। कंपनी 55वीं वार्षिक आम बैठक में 112.17 करोड़ रुपये का कुल लाभांश भुगतान करेगी। 
 Patanjali Foods: कंपनी की योजना फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स और फास्ट मूविंग हेल्थ गुड्स प्रोडक्ट्स के एक मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन लीडेड एक्सपोर्ट पोर्टफोलियो बनाने की है और साथ ही पतंजलि हाई मार्जिन और हाई ग्रोथ के साथ नए प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। 
Nykaa:  बोनस शेयर जारी करने को लेकर कंपनी की बोर्ड बैठक 3 अक्टूबर को होगी
Ramco Cements: कंपनी ने आंध्र प्रदेश के कोलुमिगुंडला में अपना पांचवां सीमेंट संयंत्र चालू किया है। संयंत्र की क्लिंकराइजेशन क्षमता 2.25 मिलियन टन प्रति वर्ष है। संयंत्र की परियोजना लागत 3,000 करोड़ रुपये है।
Blue Dart Express: कंपनी ने साल 2023 के लिए औसत शिपमेंट में 9.6% मूल्य वृद्धि की घोषणा की है। सामान्य मूल्य वृद्धि 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी होगी।
BHEL: कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा बोली के माध्यम से ओडिशा में 2×660 मेगावाट तालचर थर्मल पावर प्रोजेक्ट स्टेज- II स्थापित करने का ऑर्डर हासिल किया है। यह परियोजना ओडिशा के अंगुल जिले के तालचेर में स्थित है।
Genesys International: बेंटले सिस्टम्स (Bentley Systems) और जेनेसिस इंटरनेशनल ( Genesys International) ने भारत भर के प्रमुख शहरों के लिए 3डी मैपिंग क्षमताएं प्रदान करने के लिए सहयोग किया है।
Stocks in F&O ban:   29 सितंबर यानी गुरुवार को Vodafone Idea बैन पीरियड में है।
 
 
 

First Published - September 29, 2022 | 8:40 AM IST

संबंधित पोस्ट