facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks To Watch Today: आज बाजार में इन कंपनियों के स्टॉक्स में दिख सकता है एक्शन, देखें लिस्ट

Advertisement

Stocks To Watch Today: आज सुबह अलीबाबा के शेयरों में 8 प्रतिशत की गिरावट के बीच शंघाई कंपोजिट 0.4 प्रतिशत नीचे फिसला । साथ ही हैंग सेंग में 1.65 प्रतिशत की गिरावट आई।

Last Updated- November 17, 2023 | 9:24 AM IST
Market Capitalisation
Representative Image

Stocks To Watch, November 17 : एशिया बाजार में आज यानी शुक्रवार को गिरावट देखने को मिल रही है । सुबह 7:30 बजे गिफ्ट निफ्टी 20 अंक नीचे 19,809 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा था।

आज सुबह अलीबाबा के शेयरों में 8 प्रतिशत की गिरावट के बीच शंघाई कंपोजिट 0.4 प्रतिशत नीचे फिसला । साथ ही हैंग सेंग में 1.65 प्रतिशत की गिरावट आई।

ऑस्ट्रेलिया और साउथ कोरिया के बेंचमार्क सूचकांक क्रमशः 0.2 प्रतिशत और 0.80 प्रतिशत गिर गए। निक्केई ही एकमात्र सूचकांक था, जो 0.06 प्रतिशत ऊपर कारोबार करता दिखा।

अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली। डॉव जोन्स 0.13 प्रतिशत फिसल गया, एसएंडपी 500 0.12 प्रतिशत बढ़ गया, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 0.07 प्रतिशत बढ़ गया।

यह भी पढ़ें : Stock Market Today: एशिया बाजार से फ्लैट संकेत, कैसी होगी शेयर मार्केट की शुरुआत?

आज (17 नवंबर) भारतीय शेयर बाजार में भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस बीच, देखते हैं आज किन कंपनियों के स्टॉक्स पर रहेगा निवेशकों का ध्यान…

Delhivery:
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सॉफ्टबैंक आज ब्लॉक डील के जरिए लॉजिस्टिक्स कंपनी में करीब 31 मिलियन यानी 4 फीसदी हिस्सेदारी 150 मिलियन डॉलर में बेच सकता है।

SJVN:
कंपनी ने 1,400 करोड़ रुपये की 200 मेगावाट ग्रिड से जुड़ी विंड पावर प्रोजेक्ट के लिए सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ बिजली खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। परियोजना के समझौते की प्रभावी तिथि के 24 महीनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।

IDBI Bank:
FY24 में IDBI बैंक में हिस्सेदारी बिक्री की प्रक्रिया में देरी होने की संभावना है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह बात कही है। निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने कहा कि यह रणनीतिक बिक्री प्रक्रिया राह पर है, लेकिन अभी रिजर्व बैंक के उपयुक्त एवं उचित मानदंड जैसे कुछ पहलुओं को पूरा करने की जरूरत है।पढ़ें पूरी खबर

JSW Infrastructure:
जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर कर्नाटक के केनी में हर मौसम के अनुकूल गहरे पानी वाला नया बंदरगाह विकसित करने के लिए सबसे बड़ी बोलीदाता बनकर सामने आई है।

इस परियोजना की लागत 4,119 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। बंदरगाह ऑपरेटर ने आज इसकी घोषणा की। कंपनी ने कहा कि कर्नाटक मैरीटाइम बोर्ड ने बंदरगाह के लिए आवंटन पात्र जारी किया है। इस बंदरगाह की प्रारं भिक क्षमता सालाना 3 करोड़ टन होगी। पढ़ें पूरी खबर 

TVS Motor Company:
कंपनी ने यूरोपीय संघ के बाजारों में टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 सहित अपने उत्पादों के वितरण के लिए यूरोप के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल आयात व वितरण के लिए एमिल फ्रे (Emil Frey) संग करार पर हस्ताक्षर किए हैं। एमिल फ्रे 100 साल पुरानी कंपनी है और ऑटोमोटिव वितरण में अग्रणी नाम है। पढ़ें पूरी खबर

JSW Steel:
जेएसडब्ल्यू स्टील ने देश में कच्चे माल की मौजूदा मांग और आपूर्ति की गतिशीलता के कारण ओडिशा में एक लौह अयस्क खदान को सरेंडर करने की अपनी योजना को वापस लेने का फैसला किया है, जिसे उसने 2020 में नीलामी के माध्यम से हासिल किया था।

Shilpa Medicare:
कंपनी ने श्रावती एडवांस प्रोसेस टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में अपनी 4 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए ऐश इंग्रीडिएंट्स इंक के साथ एक शेयर सदस्यता और शेयरधारक समझौता किया है।

Advertisement
First Published - November 17, 2023 | 9:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement