facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Stocks to Watch: आज Mahindra Logistics, Sterlite Tech, Amara Raja, JSW Energy के स्टॉक्स पर रखें ख़ास नज़र

Last Updated- December 11, 2022 | 2:51 PM IST

मंगलवार यानी 27 सितंबर को वैश्विक बाजार से मिले मिलेजुले संकेतों के बाद घरेलू शेयर बाजार मजबूत शुरुआत की।  सेंसेक्स 231 अंक चढ़कर 57,377 अंक पर खुला। तो वहीं निफ्टी ने भी 94 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 17110 के स्तर शुरुआत की। 

सोमवार को वैश्विक स्तर पर अमेरिकी बाजार 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। आज सुबह एशियाई सूचकांक मिले-जुले रहे। आज के कारोबार में यह कुछ स्टॉक हैं जिनमें उतार-चढ़ाव होने का अनुमान है: 

Mahindra Logistics:

कंपनी ने गुरुग्राम स्थित लॉजिस्टिक्स फर्म रिविगो सर्विसेज के बी2बी एक्सप्रेस बिज़नेस के अधिग्रहण की घोषणा की है। इससे कंपनी को इस क्षेत्र में अपनी क्षमताओं में तेजी लाने में मदद मिलेगी।

Vodafone-Idea:
 

वोडाफोन-Idea और राज्य के स्वामित्व वाली Energy Efficiency Services Ltd उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 33.3 लाख स्मार्ट मीटर  स्थापित करेगी। इसकी पुष्टि दोनों कंपनियों ने बयान जारी कर की है। 

DLF:
 

DLF गुरुग्राम में एक नई लक्जरी आवास परियोजना शुरू करेगी। यह प्रोजेक्ट लगभग 1,800 करोड़ रुपये का है। इसकी जानकारी DLF के ग्रुप एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आकाश ओहरी ने सोमवार को दी। 

SAIL:

भिलाई स्टील प्लांट (BSP) एक कोकिंग कोल संकट से जूझ रही है। जिसने कथित तौर पर कंपनी में उत्पादन को प्रभावित किया है। कहा जा रहा है कि कंपनी का कोकिंग कोल का स्टॉक तेज़ी से घट रहा है। बता दें, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) राज्य द्वारा संचालित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) की एक शाखा है। 

JSW Energy: 
 

इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने लॉन्ग-टर्म सुविधाओं की रेटिंग को ‘lND AA-/Stable’ से ‘IND AA/Stable’ कर दिया है।

इनके अलावा Jubilant FoodWorks , Amara Raja Batteries, Embassy Office Parks REIT, Sterlite Techologies, Hindustan Aeronautics आदि के स्टॉक्स में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। 

Stocks under F&O ban:
 

आज मंगलवार को बैन पीरियड में हैं Vodafone Idea, Zee Entertainment, PNB के स्टॉक्स। 

First Published - September 27, 2022 | 9:30 AM IST

संबंधित पोस्ट