वैश्विक बाजार से मिलेजुले संकेतों के बाद बुधवार यानी 28 सितंबर को घरेलू शेयर बाजार की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। दिन के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 500 अंकों की गिरावट देखी गई। वहीं वहीं निफ्टी 17000 के नीचे फिसल गया। फिलहाल सेंसेक्स 568 अंक गिरकर 56,540 अंक और निफ्टी 163 अंक टूटकर 16,845 के स्तर पर शुरुआती कारोबार कर रहा है।
आज के कारोबार में यह कुछ स्टॉक हैं जिनमें उतार-चढ़ाव होने का अनुमान है:
Torrent Pharmaceuticals
कंपनी 2,000 करोड़ रुपये में Curatio हेल्थकेयर का अधिग्रहण करेगी । Curatio भारत, नेपाल, श्रीलंका और फिलीपींस में ऑपरेशनल है।
Dr Reddy’s
कंपनी को Timolol Maleate के साथ व्यापार करने के लिए US Fed की मंजूरी मिली है। इसका उपयोग ग्लूकोमा के इलाज के लिए किया जाता है।
ONGC
पहली बार तीन महीने के स्थानीय निविदा के माध्यम से तेल बेचा जो कि मौजूदा दरों से $ 5- $ 8 प्रति बैरल अधिक है।
Birla Corporation:
सीमेंट उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी 1 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी।
इनके अलावा Bharat Heavy Electrical , HG Infra Engineering, Bharat Petroleum Corporation, Motherson Sumi Wiring India आदि के स्टॉक्स में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
Stocks in F&O ban:
आज बुधवार को बैन पीरियड में हैं Vodafone Idea, Zee Entertainment PNB के स्टॉक्स।