Representative Image
Stocks To Watch Today: आज 25 मार्च के कारोबार में कई कंपनियों से जुड़ी अहम खबरों के चलते उनके शेयर फोकस में रह सकते हैं। निवेश, डील, नियुक्तियों और बड़े फैसलों के कारण इन स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है।
कंपनी की अमेरिकी इकाई Welspun Pipes Inc ने East Pipes Integrated Company में 22 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। यह सौदा करीब 979.90 मिलियन सऊदी रियाल में पूरा हुआ है। इस डील के बाद East Pipes अब Welspun Pipes की एसोसिएट कंपनी बन गई है।
कंपनी के शेयरधारकों ने Aman Mehta को Managing Director नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति 21 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।
कंपनी ने अपनी सहायक कंपनी Waaree Transpower में हिस्सेदारी बढ़ाकर 75.10 प्रतिशत करने का फैसला लिया है। इसके अलावा, कंपनी ने 3900 करोड़ रुपये के निवेश से ग्लास मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की भी मंजूरी दी है।
कंपनी ने 12 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है।
कंपनी ने Rishi Mehta को 1 अप्रैल से Executive Director और CFO नियुक्त किया है।
कंपनी के CEO Robin Liu ने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने कहा कि वह अपने निजी कारणों से आगे बढ़ रहे हैं। उनके कार्यकाल में कंपनी की शिपमेंट में गिरावट दर्ज की गई थी।
कंपनी के जॉइंट वेंचर NeuEN Green Energy को Numaligarh Refinery को हर साल 10 हजार टन ग्रीन हाइड्रोजन सप्लाई करने का ठेका मिला है। इसके अलावा, कंपनी ने ओडिशा के बरगढ़ में अपना दूसरा बायोएथेनॉल प्लांट भी शुरू कर दिया है।