facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks To Watch Today: Welspun Corp से BPCL तक इन शेयरों में दिखेगा दम; जानें किन स्टॉक्स पर लगाना चाहिए दांव

Advertisement

Stocks To Watch Today: आज कई कंपनियों से जुड़ी अहम खबरों के चलते शेयर बाजार में इन स्टॉक्स पर खास नजर रहेगी।

Last Updated- March 25, 2026 | 7:08 AM IST
Nifty IT Index
Representative Image

Stocks To Watch Today: आज 25 मार्च के कारोबार में कई कंपनियों से जुड़ी अहम खबरों के चलते उनके शेयर फोकस में रह सकते हैं। निवेश, डील, नियुक्तियों और बड़े फैसलों के कारण इन स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है।

Welspun Corp

कंपनी की अमेरिकी इकाई Welspun Pipes Inc ने East Pipes Integrated Company में 22 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। यह सौदा करीब 979.90 मिलियन सऊदी रियाल में पूरा हुआ है। इस डील के बाद East Pipes अब Welspun Pipes की एसोसिएट कंपनी बन गई है।

JB Chemicals & Pharmaceuticals

कंपनी के शेयरधारकों ने Aman Mehta को Managing Director नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति 21 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।

Waaree Energies

कंपनी ने अपनी सहायक कंपनी Waaree Transpower में हिस्सेदारी बढ़ाकर 75.10 प्रतिशत करने का फैसला लिया है। इसके अलावा, कंपनी ने 3900 करोड़ रुपये के निवेश से ग्लास मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की भी मंजूरी दी है।

TVS Motor Company

कंपनी ने 12 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है।

Bosch Home Comfort India

कंपनी ने Rishi Mehta को 1 अप्रैल से Executive Director और CFO नियुक्त किया है।

OnePlus India

कंपनी के CEO Robin Liu ने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने कहा कि वह अपने निजी कारणों से आगे बढ़ रहे हैं। उनके कार्यकाल में कंपनी की शिपमेंट में गिरावट दर्ज की गई थी।

Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL)

कंपनी के जॉइंट वेंचर NeuEN Green Energy को Numaligarh Refinery को हर साल 10 हजार टन ग्रीन हाइड्रोजन सप्लाई करने का ठेका मिला है। इसके अलावा, कंपनी ने ओडिशा के बरगढ़ में अपना दूसरा बायोएथेनॉल प्लांट भी शुरू कर दिया है।

Advertisement
First Published - March 25, 2026 | 6:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement