शुक्रवार को ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों से घरेलू शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। सेंसेक्स लंबे समय बाद 60,000 के पार खुला। वहीं निफ्टी भी 17900 के पार निकल गया। बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, मेटल समेत सभी सेक्टर्स में जोरदार खरीदारी से बाजार की तेजी बरकरार है।
सेंसेक्स 402 अंकों की बढ़त के साथ 60,090 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 104 अंक चढ़कर 17,902 के स्तर पर है।
गुरुवार को अमेरिकी बाजार भारी उतार-चढ़ाव के बीच दिन की ऊंचाई पर बंद हुए। Dow Jones 193 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं Nasdaq में 0.60 फीसदी और S&P500 में 0.66 फीसदी की तेजी देखी गई। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने महंगाई काबू होने तक दरें बढ़ाने की बात फिर से दोहराई है।
21 सितंबर को Fed 0.7% से फिर दरें बढ़ाने का अनुमान है। ECB ने दरों में 0.75% की बढ़ोतरी की।