facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स में 480 अकों की बढ़त, निफ्टी 17400 के पार

Last Updated- December 11, 2022 | 2:03 PM IST

वैश्विक बाजार से मिले संकेतों के बाद गुरुवार यानी 6 अक्टूबर को घरेलू शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। सेंसेक्स 480 अंकों की तेजी पर है तो वहीं निफ्टी 150 अंकों की बढ़त के साथ 17400 के ऊपर ट्रेड कर रहा है। SGX निफ्टी 100 अकों की उछाल के साथ 17400 के ऊपर है। डाओ फ्यूचर्स करीब 150 अंक मजबूत हुआ है।  
बुधवार को अमेरिकी बाजार सपाट बंद हुए। उठापटक के बाद अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखी गई। डाओ जोंस 42 अंक टूटकर 30274 तो नैस्डैक 28 अंक गिरकर 11149 के स्तर पर बंद हुआ।  S&P 500 में 0.20 फीसदी की गिरावट रही। 
 
इसके अलावा दिन भर के कारोबार के लिए खबरों के लिहाज से आज इन स्टॉक्स पर रखें नजर –
 
Oil-related:
 
कच्चे तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। 
 
Reliance Industries:
 
कंपनी ने सरकार द्वारा गठित पैनल से घरेलू उत्पादित नैचरल गैस में प्राइस कैप हटाने की मांग की। 
 
Jet Airways: 
 
Jalan-Kalrock ने बैंकों की कैपिटल इनफ्यूजन को स्वीकार किया। 
 
Atul Auto: 
 
फंड जुटाने के प्रस्ताव पर 8 अक्टूबर को होगी कंपनी के बोर्ड की बैठक। 
 
Apollo Hospitals: 
 
कंपनी ने 26.40 करोड़ रुपये में केरल फर्स्ट हेल्थ सर्विसेज की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की । 
 
Consumer Durables: 
 
हाई इन्फ्लेशन और RBI द्वारा दरों में बढ़ोतरी के बावजूद, नौ-दिवसीय नवरात्रि उत्सव में अच्छी बिक्री हुई। 
 
Avenue Supermarts (D-Mart): 
 
वित्तीय वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही  के लिए कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेनुए 35.7 प्रतिशत की वृद्धि के बाद 10,384.66 करोड़ रुपये रहा। 
 
इनके अलावा Adani Green Energy, Tata Power, Ratnamani Metals & Tubes ,  Happiest Minds ,  Zee Entertainment ,
Bank of Baroda (BoB), DLF आदि के स्टॉक में आज उतर-चढाव देखने को मिल सकते हैं।

First Published - October 6, 2022 | 9:29 AM IST

संबंधित पोस्ट