facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sugar stocks rally: श्री रेणुका, त्रिवेणी, डालमिया से लेकर बलरामपुर चीनी तक…जानिए क्यों चढ़ रहे शुगर कंपनियों के शेयर

Advertisement

Sugar stocks rally: शुक्रवार को इंट्रा-डे ट्रेड में चीनी कंपनियों के शेयरों में तूफानी तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स पर शुगर कंपनियों के शेयर 13% तक चढ़ गए।

Last Updated- August 30, 2024 | 12:20 PM IST
Sugar prduction

Sugar stocks rally: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को इंट्रा-डे ट्रेड में चीनी कंपनियों (sugar companies) के शेयरों में तूफानी तेजी देखी जा रही है। 30 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स पर शुगर कंपनियों के शेयर 13 फीसदी तक चढ़ गए। चीनी कंपनियों के शेयरों में यह उछाल सरकार द्वारा चीनी मिलों (sugar mills) को एथनॉल का उत्पादन (ethanol production) करने के लिए गन्ने के रस या सिरप के इस्तेमाल करने की मंजूरी देने के बाद आई। सरकार ने ESY (Ethanol Supply Year) 2024-25 के लिए एथनॉल उत्पादन के लिए चीनी डायवर्जन की सीमा हटा दी है। बता दें कि एथनॉल सप्लाई ईयर दिसंबर से नवंबर तक चलता है।

सरकार के फैसले से मिली राहत, 13% तक चढ़े चीनी कंपनियों के शेयर

BSE पर शुरुआती कारोबार में, डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज (13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 497.40 रुपये पर), श्री रेणुका शुगर्स (10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52.01 रुपये पर), अवध शुगर एंड एनर्जी (10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 774.15 रुपये पर), त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज (9 प्रतिशत की बढ़त के साथ 479 रुपये पर), बलरामपुर चीनी मिल्स (8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 625.85 रुपये पर), धामपुर शुगर मिल्स (9 प्रतिशत की बढ़त के साथ 228.85 रुपये पर), द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज (8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.40 रुपये पर) और ईआईडी पैरी (इंडिया) के शेयर (7.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 875.45 रुपये पर) तक चढ़ गए।

Also read: Nokia चेन्नई में स्थापित करेगा दुनिया का सबसे बड़ा फिक्स्ड नेटवर्क टेस्टबेड, 450 करोड़ रुपये का करेगा निवेश… इस लैब के हैं बड़े फायदे

सरकार ने एथनॉल उत्पादन के लिए चीनी डायवर्जन की सीमा हटाई

केंद्र सरकार ने 29 अगस्त को एक नोटिफिकेशन के माध्यम से, एथनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ESY (Ethanol Supply Year) 2024-25 के लिए एथनॉल उत्पादन के लिए चीनी डायवर्जन की सीमा हटा दी है।

सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, चीनी मिलें और डिस्टिलरियां तेल विपणन कंपनियों के साथ अपने समझौते के अनुसार ESY2024-25 के दौरान गन्ने के रस/चीनी सिरप, बी-हैवी गुड़, साथ ही सी-हैवी गुड़ से एथनॉल का उत्पादन कर सकती हैं।

इस बीच, द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने घरेलू बाजार में कच्ची चीनी (raw sugar) की बिक्री की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा है, जो कि एक ऐसा कदम है जो पिछले छह दशकों से अधिक समय से लागू एक नियम को उलट देगा, जो इस वस्तु की बिक्री को विशेष रूप से निर्यात के लिए ही सीमित करता था। यह प्रस्ताव उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा जारी मसौदा ‘शुगर (कंट्रोल) ऑर्डर, 2024’ का हिस्सा है।

Advertisement
First Published - August 30, 2024 | 12:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement