facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Suzlon Energy का राइट्स इश्यू खुला, लगभग 5 प्रतिशत तक गिरे शेयरों के दाम

Last Updated- December 11, 2022 | 1:52 PM IST

पवन ऊर्जा के क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Suzlon Energy के 1200 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो गया। राइट्स इश्यू के ओपन होने के साथ ही कंपनी के शेयर में दूसरे कारोबारी सत्र में 4.57 प्रतिशत तक गिरावट देखने को मिली है। आज सुबह कंपनी का शेयर 7.60 रुपये के साथ खुला था लेकिन यह गिरकर 7.30 पर पहुंच गया। दोपहर लगभग 12:30 के आसपास कंपनी का शेयर 7.40 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

20 अक्टूबर तक ले सकते हैं सब्सक्रिप्शन

आज शुरू हुआ सब्सक्रिप्शन 20 अक्टूबर तक जारी रहेगा। पहले कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सुजलॉन एनर्जी के राइट्स इश्यू के लिए चार अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट तय किया था लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया। सुजलॉन एनर्जी 1,200 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 5 रुपये प्रति शेयर की दर से 240 करोड़ के शेयरों की पेशकश कर रही है। राइट्स इश्यू के तहत कंपनी द्वारा शेयरधारकों को इश्यू के रिकॉर्ड डेट तक की होल्डिंग के हिसाब से हर 21 शेयर पर पांच शेयर ऑफर किए जाएंगे।

कंपनी का क्या है कहना 

समाचार वेबसाइट इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक कंपनी के सर्विसेज डिवीजन के CEO ईश्वर चंद मंगल ने कहा कि हमारी समस्या प्रोडक्ट, टेक्नोलॉजी या सर्विस से जुड़ी क्षमता या ऑर्डरों के अभाव से संबंधित नहीं है। यहां तक कि हमारे सबसे बुरे वक्त में भी हम अपने सभी टरबाइन को सर्विस उपलब्ध करा रहे थे और आज हमारी 2000 करोड़ रुपये की कुल इनकम में से 1,800 करोड़ रुपये सर्विसिंग से आता है. हमारी वास्तविक और एकमात्र समस्या फाइनेंसिंग है। 
कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक सन फार्मास्यूटिकल्स के संस्थापक दिलीप सांघवी ने राइट्स इश्यू में हिस्सा लेने में दिलचस्पी दिखाई है। सांघवी पहले भी कंपनी की 23 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद चुके हैं। 2012 में सुजलॉन कंवर्टिबल बॉन्ड्स की सबसे बड़ी डिफॉल्टर बन गई थी।

First Published - October 11, 2022 | 1:44 PM IST

संबंधित पोस्ट