facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आईपीओ लाने की टाटा टेक की योजना

Last Updated- December 11, 2022 | 5:42 PM IST

करीब 18 साल बाद टाटा समूह की कंपनी खुदरा निवेशकों को शेयर बिक्री की योजना बना रही है। टाटा मोटर्स की मुनाफे वाली इकाई टाटा टेक्नोलॉजिज की योजना मौजूदा वित्त वर्ष में अपने शेयर सूचीबद्ध‍ कराने की है और कंपनी इस रकम का इस्तेमाल  अपने कारोबार के विस्तार में करेगी।
यह साल 2004 में पेश टीसीएस के आईपीओ  के बाद पहला आईपीओ होगा। बैंकरों ने कहा कि कंपनी इस आईपीओ के प्रबंधन के लिए सिटीबैंक समेत कई बैंकों से बातचीत कर रही है।  इस कंपनी में टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी 74 फीसदी है। इस इश्यू का आकार कितना होगा और कंपनी कितनी हिस्सेदारी बेचेगी, इश पर अभी बात हो रही है।
एक बैंकर ने कहा, टाटा समूह करीब 25 फीसदी ​हिस्सेदारी बेच सकती है, हालांकि शेयर बिक्री पर अंतिम फैसला तब लिया जाएगा जब बाजारों में सुधार देखने को मिलेगा।
अभी टाटा टेक्नोलॉजिज की करीब 40 फीसदी आय दो कैप्टिव ग्राहकों टाटा मोटर्स व जेएलआर से हासिल होती है, जिसके बारे में विश्लेषकों का कहना है कि यह कंपनी के लिए राजस्व संकेंद्रण का जोखिम पैदा करता है। बैंकरों ने कहा कि कंपनी को तीन औद्योगिक क्षेत्रों ऑटोमोटिव, एयरोस्पेस और इंडस्ट्रियल मशीनरी से आय अर्जित होती है, लेकिन ज्यादातर राजस्व ऑटोमोबाइल से हासिल होता है।
कंपनी के आंकड़ों  से पता चलता है कि वित्त वर्ष 22 की नौ महीने की अवधि में कंपनी का राजस्व 2,648 करोड़ रुपये रहा और शुद्ध‍ लाभ 330 करोड़ रुपये।
टाटा समूह के अधिकारियों ने आईपीओ की योजना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
कंपनी की शेयर बिक्री ऐसे समय में हो रही है जब कई अग्रणी कंपनियां अपनी असूचीबद्ध‍ फर्मों को सूचीबद्ध‍ कराने की योजना बना रही है  ताकि होल्डिंग कंपनी की वैल्यू सामने आए। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी वायरलेस टेलिफोनी और खुदरा इकाई को सूचीबद्ध‍ कराने की योजना बना रही है।  इस संबंध में घोषणा शेयरधारकों की आगामी सालाना आम बैठक में होने की उम्मीद है।
2022 की पहली छमाही में 50 कंपनियों ने बाजार नियामक सेबी के पास विवरणिका का मसौदा जमा कराया है। प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों से पता चलता है कि आईपीओ के लिए आवेदन की यह संख्या साल 2007 के बाद सबसे ज्यादा है।

First Published - July 8, 2022 | 11:57 PM IST

संबंधित पोस्ट