facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TBO Tek IPO Listing: टीबीओ टेक के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! कंपनी के शेयर 55% उछाल के साथ हुए लिस्ट

Advertisement

एनएसई पर इसने 1,426 रुपये पर शुरुआत की, जो निर्गम मूल्य से 55 प्रतिशत अधिक है।

Last Updated- May 15, 2024 | 11:28 AM IST
Corona Remedies IPO listing
IPO Listing

यात्रा वितरण कंपनी टीबीओ टेक के शेयर निर्गम मूल्य 920 रुपये से 55 प्रतिशत उछाल के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुए। बीएसई पर शेयर निर्गम मूल्य से 50 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,380 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में 58.25 प्रतिशत के उछाल के साथ 1,455.95 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई पर इसने 1,426 रुपये पर शुरुआत की, जो निर्गम मूल्य से 55 प्रतिशत अधिक है। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 14,950.37 करोड़ रुपये रहा।

टीबीओ टेक के निर्गम को गत शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 86.70 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 1,551 करोड़ रुपये के आईपीओ में 400 करोड़ रुपये तक के ताजा शेयर और 1,25,08,797 इक्विटी शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल थी। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 875-920 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

टीबीओ टेक वैश्विक यात्रा एवं पर्यटन उद्योग का अग्रणी यात्रा वितरण मंच है। यह जून 2023 तक 100 से अधिक देशों में खरीदारों और आपूर्तिकर्ताओं को सेवाएं दे रही थी।

Advertisement
First Published - May 15, 2024 | 11:23 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement