facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बाजार में दिखने लगा है केंद्रीय बैंक की सख्ती का असर

Last Updated- December 11, 2022 | 6:31 PM IST

कई समस्याओं के बीच वैश्विक इक्विटी बाजारों के लिए मई का महीना अनिश्चितता भरा रहा है। क्रेडिट सुइस वेल्थ मैनेजमेंट में भारतीय इक्विटी शोध प्रमुख जितेंद्र गोहिल ने पुनीत वाधवा के साथ बातचीत में कहा कि विदेशी निवेशक भारतीय इक्विटी बाजारों की तेजी को लेकर चिंतित हैं। पेश है उनसे बातचीत के मुख्य अंश:
क्या आप मानते हैं कि ढांचागत तेजी भारतीय इक्विटी में बरकरार है? या हम मंदी के दौर की तरफ बढ़ रहे हैं?
इस गिरावट में वास्तविक कीमत से ऊपर चल रहे शेयर साफ नजर आ रह हैं। जैसे वैश्विक तौर पर बॉन्ड प्रतिफल बढऩा शुरू हुआ है, डेट का आकर्षण इक्विटी में सुधार के साथ दिखने लगा है। हम इक्विटी में बदलाव देख सकते हैं, क्योंकि वैश्विक केंद्रीय बैंकों ने दरें बढ़ाई हैं और अपनी मौद्रिक नीतियों में नरमी के रुख को समाप्त किया है। भारतीय नजरिये से, हम ढांचागत लोकप्रियता पर सकारात्मक बने हुए हैं। हमें विश्वास है कि भारत आकर्षक स्थान है जिसकी वजह शहरीकरण की बढ़ती रफ्तार, बचत के वित्तीयकरण, निर्यात और निर्माण में वृद्घि है।

क्या भारतीय इक्विटी ‘तेजी पर बेचें’ या ‘गिरावट पर खरीदें’ वाला बाजार है?
हम आक्रामक खरीदारी का सुझाव नहीं दे रहे हैं। लेकिन यदि शेयर कीमत में ज्यादा आकर्षक स्तर पर गिरावट आती है तो यह अवसर साबित हो सकता है। कूल मूल्यांकन के नजरिये से, निफ्टी सूचकांक 17.6 गुना के 12 महीने के पीई पर कारोबार कर रहा है जो कोविड-पूर्व तीन वर्षीय औसत के अनुरूप है और कोविड-पूर्व पांच वर्षीय 16.9 गुना से बहुत ज्यादा दूर नहीं है। इसलिए, माना जा रहा है कि 5-7 प्रतिशत की और गिरावट मूल्यांकन को आकर्षक बना देगी।
आप मौजूदा बाजार मूल्यांकन को लेकर कितने सहज हैं?
हमें भरोसा है कि भारत अपने स्वयं के रिकॉर्ड और प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले महंगे मूल्यांकन पर लगातार कारोबार करेगा। निश्चित तौर पर विकास संबंधित समस्याएं हैं और धारणा कमजोर है। हालांकि बाजार में केंद्रीय बैंक की सख्ती का काफी असर दिखना शुरू हो गया है। यदि केंद्रीय बैंक दूसरी छमाही में दर वृद्घि पर धीमी गति से आगे बढ़ते हैं तो हम अच्छी तेजी देख सकते हैं। फिर भी प्रतिफल को लेकर हमारी उम्मीदें कम हैं।

क्या बाजारों के लिए अन्य समस्याएं कमजोर वृहद परिदृश्य से हो सकती हैं?
हां, वृहद परिदृश्य दुनियाभर में कमजोर है और भारत इसका अपवाद नहीं है। भारत के लिए हालांकि अपने स्वयं और अन्य अर्थव्यवस्थाओं के सापेक्ष, दबाव ऊंची तेल कीमत परिवेश के बावजूद कम हे। हम भारतीय वृहद परिदृश्य को लेकर आशान्वित बने हुए हैं।

क्या अब वैश्विक समस्याएं वृहद परिदृश्य को प्रभावित करेंगी?
भारतीय वृहद परिदृश्य और ज्यादा खराब होगा या नहीं, यह यूरोप तथा एशिया में भूराजनीतिक घटनाक्रम पर निर्भर करेगा। लंबे समय तक भूराजनीतिक तनाव से दुनियाभर में ऊंची ऊर्जा और खाद्य कीमतों को बढ़ावा मिल रहा है।

First Published - June 2, 2022 | 1:22 AM IST

संबंधित पोस्ट