facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

फॉरेंसिक ऑडिट के आदेश से शेयर 15 फीसदी टूटा

Last Updated- December 11, 2022 | 3:15 PM IST

 फोर्टिस हेल्थकेयर का शेयर बीएसई पर 14.75 फीसदी की गिरावट के साथ 265 रुपये पर बंद हुआ क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय ने दायची-फोर्टिस मामले में मालविंदर सिंह व शिविंदर सिंह को छह महीने जेल की सजा दी है। इसके अलावा फोर्टिस-आईआईएच सौदे में फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश दिया है।
यह शेयर 19 सितंबर, 2022 को 52 हफ्ते के उच्चस्तर 324.80 रुपये पर पहुंच गया था और 20 जून को 52 हफ्ते के निचले स्तर 219.80 रुपये पर था। इस घटनाक्रम के बाद कारोबारी सत्र में यह शेयर 18 फीसदी टूटकर 255.75 रुपये तक आ गया था। गुरुवार को औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम पांच गुना उछल गया और एनएसई व बीएसई पर 2.16 करोड़ शेयरों  का कारोबार हुआ।
आईडीबीआई कैपिटल के शोध प्रमुख ए के प्रभाकर ने कहा, इस घटनाक्रम ने फोर्टिस-आईआईएच सौदे पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। फॉरेंसिक ऑडिट के नतीजे कंपनी के लिए भविष्य की दिशा तय करेगी। तब तक यह शेयर दबाव में रह सकता है। फोर्टिस जिसमें परिचालन करती है वह मजबूत बना हुआ है और कंपनी मजबूत है। यह गिरावट उनके लिए मौका है जिनके पास मध्यम से लंबी अवधि के लिहाज से जोखिम उठाने की क्षमता है।
13 जुलाई, 2018 को आयोजित एफएचएल के निदेशक मंडल की बैठक में आईएचएच की बोली स्वीकार की गई थी। एफएचएल (आईएचएच हेल्थकेयर बरहाड की कंपनी) भारत में अग्रणी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता कंपनी है और भारत का सबसे बड़ा हेल्थकेयर संगठन भी, जिसके 26 स्वास्थ्य सेवा केंद्र हैं और 4,300 ऑरपेशनल बेड। ये आंकड़े 31 मार्च, 2022 के  हैं। आने वाले समय में कंपनी की योजना 1,500 विस्तर जोड़ने की है, मुख्य रूप से मौजूदा क्लस्टर में। 
विश्लेषकों का मानना है कि हेल्थकेयर क्षेत्र प्रतिस्पर्धी है और इसमें सेवा प्रदाताओं की संख्या बढ़ रही है और वे मरीजों के बीच खुद को स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले जेफरीज के मुताबिक, कुछ वर्षों में अहम अस्पताल समूहों के लाभ में भारी उछाल आई है और उन्होंने अपना कर्ज घटाया है।

First Published - September 22, 2022 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट