तेल बॉन्ड जारी करने की मांग को ठुकराने और पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी नहीं किए जाने के संकेत से तेल गैस कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 108.04 अंकों की गिरावट के साथ 16,752.86 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 54.85 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 4,957.80 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबारियों ने बताया कि औद्योगिक मंदी को लेकर व्याप्त आशंकाएं और कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आसमान छूने की वजह से शेयर बाजार में गिरावट आई। तेल-गैस सूचकांकों में सबसे ज्यादा 2.5 फीसदी की गिरावट आई। तकनीकी, आईटी और पूंजीगत वस्तुओं के शेयरों में भी गिरावट का रुख रहा।