facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

शेयर बाजार तेजी के साथ हुआ बंद, सेसेंक्स 442 अंक उछला

Last Updated- December 11, 2022 | 3:56 PM IST

 घरेलू शेयर बाजार में आज सोमवार को शेयर मार्केट में तेजी देखी गई। 
30 कंपनियों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स में 442.65 अंको की बढ़ोतरी दर्ज की गई यानी सेंसेक्स मे कुल 0.75 फीसदी की तेजी देखी गई। जिससे सेंसेक्स 59,245.98 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। 
50 कंपनियों पर आधारित सूचकांक निफ्टी में 126.35 अंको की बढ़ोतरी दर्ज की गई।  जिससे निफ्टी 17,665.80 पर पहुंचकर बंद हुआ यानी निफ्टी-50 में कुल 0.72 फीसदी की तेजी देखी गई। 
बैंक निफ्टी में भी तेजी बनी रही। बैंक निफ्टी 384.75 अंको की उछाल के साथ बंद हुआ। जिससे बैंक निफ्टी बढ़कर 39,805.75 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। 
सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में अच्छी लिवाली से बाजार में तेजी आई। 
सेंसेक्स के शेयरों में सन फार्मा, आईटीसी, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे। 
इसके उलट नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो, पावरग्रिड, एशियन पेंट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर नुकसान में रहे। 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। 
अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को गिरावट थी। 
कोटक सिक्योरिटीज लि. के इक्विटी शोध प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा, ‘घरेलू शेयर बाजार ने एशिया के अन्य बाजारों में गिरावट तथा यूरोप में कमजोर रुख को नजरअंदाज किया। इसका कारण निवेशकों की धातु, बैंक और पूंजीगत शेयरों में लिवाली है।
 हालांकि सतर्क रुख बना हुआ है क्योंकि वैश्विक नरमी के अंदेशे में बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।’ इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.63 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। 
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 8.79 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। 

First Published - September 5, 2022 | 4:04 PM IST

संबंधित पोस्ट