facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

शेयर बाजार तेजी के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 321 अंक उछला

Last Updated- December 11, 2022 | 3:41 PM IST

घरेलू शेयर बाजार में आज सोमवार को शेयर मार्केट में तेजी देखी गई। 
30 कंपनियों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स में 321.99 अंको की बढ़ोतरी दर्ज की गई यानी सेंसेक्स मे कुल 0.54 फीसदी की तेजी देखी गई। जिससे सेंसेक्स 60,115.13के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। 

50 कंपनियों पर आधारित सूचकांक निफ्टी में 103 अंको की बढ़ोतरी दर्ज की गई।  जिससे निफ्टी 17,936.35 के स्तर  पर पहुंचकर बंद हुआ यानी निफ्टी-50 में कुल 0.58 फीसदी की तेजी देखी गई। 
बैंक निफ्टी में भी तेजी बनी रही। बैंक निफ्टी 158.30 अंको की उछाल के साथ बंद हुआ। जिससे बैंक निफ्टी बढ़कर 40,574 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। 
 पिछले तीन कारोबारी सत्रों के दौरान सेंसेक्स में 1,086 अंक और निफ्टी में 312 अंक का उछाल आया है। विदेशी निवेशकों की लिवाली, कच्चे तेल के 93 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करने और वृहद आर्थिक आंकडों से भी निवेशकों की धारणा को समर्थन मिला। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘घरेलू अर्थव्यवस्था में मजबूती देखी जा रही है, जो घरेलू शेयर बाजार में स्थिर वृद्धि में सहायता कर रही है। बैंक ऋण में अगस्त के दौरान सालाना आधार पर 15.5 प्रतिशत की वृद्धि से पता चलता है कि अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार आ रहा है।’ 
निवेशक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों की भी प्रतीक्षा कर रहे है, जो कारोबार बंद होने के कुछ देर बाद जारी होंगे। नायर ने कहा कि खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के कारण घरेलू मुद्रास्फीति के आंकड़े जुलाई में 6.7 प्रतिशत से धीरे-धीरे बढ़ने का अनुमान है, जिससे अल्पावधि में अस्थिरता बढ़ सकती है। 
सेंसेक्स के शेयरों में टाइटन में सबसे अधिक 2.39 प्रतिशत की तेजी आई। 
एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा और टाटा स्टील, आरआईएल, इन्फोसिस, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और एलएंडटी भी प्रमुख रूप से लाभ में रहे। 
दूसरी तरफ एचडीएफसी का शेयर सबसे अधिक 0.43 प्रतिशत टूट गया तथा एचडीएफसी बैंक और नेस्ले के शेयर भी गिरावट में बंद हुए। 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘शेयर बाजार के बेहतर प्रदर्शन का कारण मजबूत आर्थिक सुधार है। आरबीआई की रिपोर्ट में बैंक ऋण वृद्धि के 15.5 प्रतिशत पर पहुंचना इस तथ्य की पुष्टि करता है।’
 इसके अलावा बीएसई मिडकैप में 0.52 प्रतिशत तथा स्मॉलकैप में एक प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की मजबूती के साथ बंद हुआ जबकि हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कंपोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी अवकाश के कारण बंद थे। 
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 28 सेंट की वृद्धि के साथ 93.12 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार- विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 2,132.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

First Published - September 12, 2022 | 4:43 PM IST

संबंधित पोस्ट