facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

शेयर बाजार तेजी के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 455 अंक उछला

Last Updated- December 11, 2022 | 3:38 PM IST

घरेलू शेयर बाजार में आज मंगलवार को तेजी देखी गई। 
30 कंपनियों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स में 455.95 अंको की बढ़ोतरी दर्ज की गई यानी सेंसेक्स मे कुल 0.76 फीसदी की तेजी देखी गई। जिससे सेंसेक्स 60,571.08 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। 

50 कंपनियों पर आधारित सूचकांक निफ्टी में 133.70 अंको की बढ़ोतरी दर्ज की गई।  जिससे निफ्टी 18,070 के स्तर  पर पहुंचकर बंद हुआ यानी निफ्टी-50 में कुल 0.75 फीसदी की तेजी देखी गई। 
बैंक निफ्टी में भी तेजी बनी रही। बैंक निफ्टी 299.10 अंको की उछाल के साथ बंद हुआ। जिससे बैंक निफ्टी बढ़कर 40, 873.10 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। 
विश्लेषकों ने कहा कि बाजार की तेजी मुख्य रूप से विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) द्वारा संचालित थी। एफआईआई घरेलू शेयर बाजार में शुद्ध खरीदार बन गए हैं। खुदरा निवेशकों की भागीदारी से भी बाजार को समर्थन मिला। सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, टाइटन और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से लाभ में रहे। 
एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, पावर ग्रिड, एलएंडटी, आईटीसी, रिलायंस, एसबीआई और इन्फोसिस के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी तरफ टीसीएस के शेयर में सबसे अधिक 0.37 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 
जियोजीत फाइनेंशल सर्विसेस के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘विदेशी निवेशकों की रणनीति में अचानक बदलाव बाजार में जारी तेजी का मुख्य कारण बना हुआ है। विदेशी निवेशक लगातार बिकवाली के बाद शुद्ध खरीदार बन गए है।’ 
उन्होंने कहा, ‘अर्थव्यवस्था में मजबूती से बाजार को खुदरा निवेशकों का भी समर्थन मिला।’ रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के शोध उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा कि बाजार ने मजबूती के साथ सप्ताह की शुरुआत की और मौजूदा रुझान को जारी रखते हुए आधा प्रतिशत से अधिक की बढ़त हासिल की। 
इसके अलावा व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप 0.32 फीसदी  बढ़कर 26,252.08 अंक पर जबकि बीएसई स्मॉलकैप 0.24 प्रतिशत बढ़कर 29,893.97 अंक पर पहुंच गया। 
एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी मजबूती के साथ बंद हुआ, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट रही। इस बीच, लंदन में ब्रेंट क्रूड बढ़कर 95.15 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार शुद्ध लिवाल बने हुए हैं। उन्होंने सोमवार को 2,049.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

First Published - September 13, 2022 | 4:33 PM IST

संबंधित पोस्ट