facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 1,020 अंक गिरा

Last Updated- December 11, 2022 | 3:10 PM IST

घरेलू शेयर बाजार आज शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ।
30 कंपनियों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स में 1020.80  अंको की कमी दर्ज की गई यानी सेंसेक्स में कुल 1.73 फीसदी की कमी देखी गई। जिससे सेंसेक्स 58,098 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ।

50 कंपनियों पर आधारित सूचकांक निफ्टी में 302.45 अंको की कमी दर्ज की गई। जिससे निफ्टी 17,327.35 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ यानी निफ्टी-50 में कुल 1.72 फीसदी की कमी देखी गई।
बैंक निफ्टी भी 1084.35 अंकों की  गिरावट के साथ बंद हुआ। जिससे बैंक निफ्टी गिरकर 39,546.25 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ।
वैश्विक बाजारों में नरम रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार तीसरे तीन भारी गिरावट दर्ज की गई और बीएसई सेंसेक्स 1,000 अंक से अधिक लुढ़ककर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,137.77 अंक तक गिर गया था। 
सेंसेक्स के शेयरों में पावरग्रिड के शेयर में सबसे अधिक 7.93 प्रतिशत की गिरावट हुई। 
महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, एचडीएफसी और इंडसइंड बैंक के शेयर भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। 
दूसरी तरफ केवल सन फार्मा, टाटा स्टील और आईटीसी के शेयर लाभ के साथ बंद हुए। 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। 
यूरोपीय शेयर बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख था। 
अमेरिकी बाजार में बृहस्पतिवार को गिरावट रही। 
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.87 प्रतिशत गिरकर 88.77 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। 
बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 2,509.55 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।  

First Published - September 23, 2022 | 3:42 PM IST

संबंधित पोस्ट