facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

इ​क्विटी फंडों से थीमेटिक प्रतिफल अच्छा

Last Updated- December 11, 2022 | 6:27 PM IST

 
भले ही प्योर इ​क्विटी फंडों को बाजारों में तेज गिरावट से जूझना पड़ा है, लेकिन सेक्टोरल फंड एक साल की अव​धि के दौरान दो अंक का प्रतिफल देने में सफल रहे हैं। वहीं सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम (पीएसयू), इन्फ्रास्ट्रक्चर, खपत और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) जैसे थीमेटिक फंडों का प्रतिफल लार्जकैप फंड श्रेणी के मुकाबले अच्छा रहा है।
पिछले एक साल में, थीमेटिक पीएसयू फंडों ने औसतन 17.75 प्रतिशत का प्रतिफल दिया है, जो वैल्यू रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार, सभी फंडों में सर्वा​धिक है।  
इन्फ्रास्ट्रक्चर फंडों और खपत फंडों ने 14.21 प्रतिशत और 12.22 प्रतिशत प्रतिफल दिया है।
लार्जकैप इ​क्विटी फंड जैसे प्योर इ​क्विटी फंडों ने पिछले साल में महज 6.77 प्रतिशत का प्रतिफल दिया। सिर्फ स्मॉलकैप फंड ही पिछले साल में 12.11 प्रतिशत के साथ शानदार प्रतिफल देने में कामयाब रहे।
बाजार कारोबारियों का कहना है कि आकर्षक मूल्यांकन और निजीकरण की उम्मीदों ने पीएसयू शेयरों की रेटिंग में बदलाव की संभावना बढ़ा दी है। सरकार द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिए जाने से भी इस सेक्टर में तेजी को बढ़ावा मिला है।
एनटीपीसी, पावरग्रिड, और तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) जैसे पीएसयू शेयरों ने पिछले साल 35-42 प्रतिशत के दायरे में प्रतिफल दिया।
म्युचुअल फंड (एमएफ) उद्योग में सभी इ​क्विटी फंडों में, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम एक्सचेंज-ट्रेडेड फंडों का प्रदर्शन बेहतर रहा।  इन फंडों ने पिछले साल 40.26 प्रतिशत का प्रतिफल दिया।
एसबीआई एमएफ के उप प्रबंध निदेशक एवं मुख्य व्यावसायिक अ​धिकारी डी पी सिंह का कहना है, ‘थीमेटिक फंड स्वाभाविक तौर पर चक्रीय हैं और पिछले साल इनका प्रतिफल बेहतर रहा है। ऐसे फंड हाई रिस्क-हाई रिटर्न फंड होते हैं। मेरा मानना है कि प्योर इ​क्विटी फंड (डायवर्सिफाइड और इ​क्विटी फंड) सदाबहार हैं और उनकी लोकप्रियता जल्द लौटेगी।’
प्रतिफल में तेजी के साथ नए निवेशक सेक्टोरल फंडों के प्रति आक​र्षित हुए हैं। एम्फी के आंकड़ों से पता चला है ​कि थीमेटिक फंडों की प्रबंधन अधीन परिसंप​त्तियां अप्रैल के अंत तक 1.49 लाख करोड़ रुपये थीं, जो अप्रैल 2021 में 1.01 लाख करोड़ रुपये थीं।
टेक्नोलॉजी शेयरों में भारी गिरावट के बाद भी यह शेयर पिछले साल शीर्ष प्रदर्शकों में से एक बना हुआ है। पिछले तीन महीनों में, आईटी फंडों ने 10.52 प्रतिशत का नकारात्मक प्रतिफल दिया है, लेकिन पिछले साल इनमें 11.56 प्रतिशत की अच्छी तेजी दर्ज की गई।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट रिसर्च ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है, ‘ताजा गिरावट से पहले, आईटी फंडों ने पिछले तीन साल से लगातार शानदार श्रेणी के तौर पर प्रदर्शन किया है और उसे आय में वृद्धि तथा मूल्यांकन रेटिंग में सुधार से मदद मिली है, क्योंकि निवेशक आईटी खर्च बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं। जहां आईटी सेक्टर ने कमजोर प्रदर्शन किया है, लेकिन अभी भी कई शेयर ताजा गिरावट के बावजूद ऐतिहासिक औसत के मुकाबले महंगे मूल्यांकन पर कारोबार कर
रहे हैं।’
बढ़ती जिंस कीमतों और मुद्रास्फीति से मौद्रिक नीति में सख्ती आई है और इससे घरेलू इ​क्विटी बाजारों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। ऐसे हालात को देखते हुए फंड हाउस उपभोक्ता वस्तु, उद्योग और उधारी जैसे क्षेत्रों पर दांव लगाना पसंद करेंगे।

First Published - June 4, 2022 | 12:49 AM IST

संबंधित पोस्ट