facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

छोटे और मझोले रीट पंजीकरण में कम की ही दिलचस्पी, सिर्फ एक एफओपी ने लिया लाइसेंस

Advertisement

फ्रैक्शनल ऑनरशिप प्लेटफॉर्म रियल एस्टेट परिसंपत्ति में सहस्वामित्व की पेशकश करते हैं जिससे मुख्य रूप से किराया आय मिलती है।

Last Updated- September 12, 2024 | 11:07 PM IST
SEBI

स्मॉल ऐंड मीडियम रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स (एसएम रीट्स) के लिए बाजार नियामक के नए नियमों को कुछ ही चुनिंदा फ्रैक्शनल ओनरशिप प्लेटफॉर्मों (एफओपी) ने अपनाया है। नियामक की वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक 31 अगस्त तक प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट्स नाम के सिर्फ एक एफओपी ने लाइसेंस हासिल लिया है। पांच आवेदन लंबित हैं जिनमें एचबिट्स और वाइजएक्स शामिल हैं।

नवंबर 2023 में सेबी के बोर्ड से मंजूर और मार्च में अधिसूचित नए एसएम रीट व्यवस्था की ओर बढ़ने के लिए एफओपी को समयसीमा दी गई थी जो 8 सितंबर को समाप्त हो गई। उद्योग के प्रतिभागियों ने कहा कि अहम रियायतों मसलन संबंधित पक्षकार लेनदेन की अनुमति और यूनिट का न्यूनतम आकार नहीं घटाए जाने के कारण कुछ ही आगे आए।

नए फ्रेमवर्क का लक्ष्य एफओपी और अन्य रियल एस्टेट प्लेटफॉर्मों को नियामक के दायरे में लाने का है। फ्रैक्शनल ऑनरशिप प्लेटफॉर्म रियल एस्टेट परिसंपत्ति में सहस्वामित्व की पेशकश करते हैं जिससे मुख्य रूप से किराया आय मिलती है।

आईसी यूनिवर्सल लीगल के पार्टनर संचित कपूर ने कहा कि एसएम रीट व्यवस्था के तहत कम एफओपी आवेदन मिलने की वजह कुछ छूटों का नहीं दिया जाना है। इनमें संबंधित पक्षकार लेनदेन की अनुमति, अनिवार्य सूचीबद्धता की जरूरत पर छूट, यूनिट का न्यूनतम आकार घटाना, नए इश्यू के लिए वितरक या आंतरिक क्लाइंट खातों का इस्तेमाल शामिल है।

इसके अलावा कुछ कंपनियों ने सुझाव दिया था कि चूंकि नए नियम निर्माणाधीन परियोजनाओं या अविकसित परियोजनाओं को एसएम रीट के दायरे में लाने की इजाजत नहीं देते, इसलिए उन्होंने अभी तक पंजीकरण के लिए आवेदन नहीं किया।

Advertisement
First Published - September 12, 2024 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement