facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

निफ्टी में एक साल में आए काफी उतार-चढ़ाव

Last Updated- December 11, 2022 | 1:40 PM IST

 घरेलू बाजार को अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचे एक साल हो गया है। 18 अक्टूबर 2021 को बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स 18,477 पर बंद हुआ था। तब से, घरेलू इक्विटी में कई उतार-चढ़ाव देखे जा रहे हैं। इस साल 17 जून को निफ्टी गिरकर 15,294 पर आ गया। मौजूदा समय में, सूचकांक अब तक के उच्चतम स्तर से 7 प्रतिशत नीचे गिरकर 17,186 पर है। कई वैश्विक बाजारों की तुलना में भारतीय बाजार में गिरावट बहुत कम है। अन्य देशों के बाजार काफी घाटे में चल रहे हैं। 
मुद्रास्फीति में तेजी के कारण, रूस-यूक्रेन गतिरोध के बीच भू-राजनीतिक तनाव में वृद्धि, कमोडिटी की कीमतों में व्यवधान और वैश्विक मंदी के डर के कारण वैश्विक केंद्रीय बैंकों द्वारा मंहगाई दर रोकने के लिए कदम उठाए गए। इससे वैश्विक बाजार से निराशा भी देखी जा रही है। 
पिछले एक साल में, वैश्विक बाजारों की तुलना में भारत का बेहतर प्रदर्शन देखा जा रहा है, जिसका मुख्य कारण बेहतर संभावनाएं और मजबूत घरेलू तरलता है। 
पिछले साल अक्टूबर से, भारतीय बाजार में लगभग 2 लाख करोड़ से अधिक की विदेशी पूंजी की वृद्धि देखी गई है। हालांकि, इसका एक बड़ा हिस्सा घरेलू म्युचुअल फंडों की खरीदारी और प्रत्यक्ष खुदरा निवेश से पूरा हो गया है। इसके कारण भारतीय बाजारों को पटरी से उतरने से रोका जा सका है।
पिछले साल निफ्टी ने करीब 23 गुना का एक वर्षीय फॉरवर्ड प्राइस-टू-अर्निंग (पी/ई) मल्टीपल बनाए रखा। मौजूदा समय में भारत का पीई गिरकर 18.6 गुना रह गया है, जो 20 फीसदी कम है, लेकिन अभी भी यह लगभग 16 गुना के ऐतिहासिक औसत से अधिक है।
मिड-कैप इंडेक्स निफ्टी के अनुरूप गिरे हैं, वहीं स्मॉल-कैप में सुधार अधिक स्पष्ट है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स फिलहाल अपने उच्चतम स्तर से 21 फीसदी नीचे है।
विशेषज्ञों का मानना है कि कमजोर अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी से बाजार का मूल्यांकन प्रभावित हुआ है। पिछले एक साल में डॉलर के मुकाबले रुपये में करीब 10 फीसदी की गिरावट आई है। इस बीच, पिछले 12 महीनों में 10 साल की सरकारी सुरक्षा पर प्रतिफल लगभग 120 आधार अंक बढ़कर 7.47 फीसदी हो गया है।
उच्च बॉन्ड प्रतिफल इक्विटी निवेश के लिए जोखिम/इनाम अनुपात को प्रतिकूल बनाते हैं। शीर्ष 500 शेयरों में से केवल एक तिहाई ने पिछले एक साल में सकारात्मक रिटर्न दिया है। निफ्टी 500 के करीब 37 फीसदी शेयर पिछले साल अक्टूबर से कम से कम 20 फीसदी नीचे हैं।

First Published - October 16, 2022 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट