facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आज ख़बरों में बने रहेंगे यह स्टॉक्स – Adani Transmission, SJVN, Zee Entertainment, PVR, Aster DM

Last Updated- December 11, 2022 | 1:36 PM IST

ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों के बाद आज यानी 18 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला।सेंसेक्स में 500 अंकों से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली तो वहीं निफ्टी 17400 के पार निकल गया।  बैंक, ऑटो, मेटल, IT समेत सभी सेक्टर्स में खरीदारी नजर आ रही है।

भारतीय रिजर्व बैंक की एक रिपोर्ट के बाद, आज बाजार के सकारात्मक बने रहने की संभावना है। वैश्विक स्तर पर Dow Jones और S&P 500 में २-2 फीसदी कि बढ़त हुई।  वहीं नैस्डैक में हुई 3 फीसदी से अधिक की बढ़त। 

इस बीच आज  Adani Transmission, SJVN, Zee Entertainment, PVR, Aster DM के स्टॉक्स में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकती है। 

Zee Entertainment:

सूत्रों के अनुसार Invesco Developing Markets Fund, जिसके पास ZEE एंटरटेनमेंट में 10.14 प्रतिशत हिस्सेदारी है, अपनी आधी हिस्सेदारी मंगलवार को एक ब्लॉक डील में बेचेगी। 5.51 प्रतिशत हिस्सेदारी के 52.93 मिलियन शेयरों को 250-263.7 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बेचा जाएगा।

ACC: 

कंपनी ने सोमवार को जुलाई-सितंबर अवधि के लिए 87.35 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट लॉस दर्ज किया है। जबकि कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 450 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट कमाया था।

PVR: 

मल्टीप्लेक्स ऑपरेटर PVR ने सोमवार को 30 सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही के लिए अपना शुद्ध घाटा 71.23 करोड़ रुपये दर्ज किया है। यह घाटा इस अवधि के लिए विश्लेषकों की अपेक्षा से अधिक था। 

V-Mart:

फैशन रिटेलर V-Mart रिटेल लिमिटेड ऑनलाइन मार्केटप्लेस Limeroad का अधिग्रहण करेगी। जिससे कंपनी को ओमनी-चैनल स्पेस में अपनी उपस्थिति बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Oil India: 

राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बयाया कि कंपनी डिस्कवर स्मॉल फील्ड पॉलिसी के तहत जैसलमेर और बीकानेर में 67 वर्ग किलोमीटर (वर्ग किमी) फैले क्षेत्र में पेट्रोलियम खनन पट्टा (PML) लेना चाहती है। 

इनके अलावा Samvardhana Motherson , Adani Transmission , Aster DM Healthcare , SJVN , KSB , आदि के स्टॉक्स के भी आज ट्रेंड में बने रहने की संभावना है।

First Published - October 18, 2022 | 9:08 AM IST

संबंधित पोस्ट