facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इस सरकारी कंपनी को मिला ₹14,000 करोड़ का ठेका; शेयरों ने मारी छलांग, एक झटके 13% तक चढ़े

Advertisement

कंपनी ने यह भी घोषणा की कि मिजोरम सरकार के साथ एक औपचारिक समझौते को अगले तीन महीनों के भीतर अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।

Last Updated- July 26, 2024 | 12:58 PM IST
Government orders worth Rs 20 thousand crore in 10 days, shares jumped 150 percent in 1 year; Now investors should keep an eye on this date 10 दिन में 20 हजार करोड़ के सरकारी ऑर्डर, 1 साल में 150 फीसदी उछले शेयर; अब इस तारीख पर निवेशक रखें नजर

SJVN stock zooms: एसजेवीएन के शेयर शुक्रवार यानी 26 जुलाई को 13.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 159.60 रुपये प्रति शेयर के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी मिजोरम सरकार से मिले 2,400 मेगावाट दार्जो लुई पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट (पीएसपी) के बाद आई है।

एक एक्सचेंज फाइलिंग में एसजेवीएन ने कहा, “हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी को मिजोरम सरकार से दार्जो लुई पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट के आवंटन के लिए इंटेंट लेटर मिला है।”

फाईलिंग के अनुसार, 2400 मेगावाट की स्थापित क्षमता के साथ इस परियोजना में आठ 300 मेगावाट इकाइयां होंगी। साथ ही इसे ऑन-स्ट्रीम क्लोज्ड लूप टाइप पंप स्टोरेज फैसिलिटी के रूप में डिज़ाइन किया गया है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 13,947.50 करोड़ रुपये है। परियोजना को 72 महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

कंपनी ने यह भी घोषणा की कि मिजोरम सरकार के साथ एक औपचारिक समझौते को अगले तीन महीनों के भीतर अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।

एसजेवीएन लिमिटेड को वर्ष 1988 में शिमला में स्थापित किया गया था। एसजेवीएन एक भारतीय पब्लिक सेक्टर कंपनी है जो बिजली उत्पादन में विशेषज्ञता रखती है।

एसजेवीएन के शेयर (SJVN Stock) 12:35 बजे 7.48 प्रतिशत बढ़कर 10.55 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। इसकी तुलना में बीएसई सेंसेक्स 1.03 फीसदी बढ़कर 80,867.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के मुताबिक, कंपनी का मार्केट कैप 60,636.74 करोड़ रुपये है। कंपनी BSE500 श्रेणी में आती है।

Advertisement
First Published - July 26, 2024 | 12:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement