facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लिस्टिंग से 550% उछला ये Power Stock, अब QIP से फंड जुटाने का बड़ा प्लान, शेयर में दिख सकती है हलचल

Advertisement

नवंबर 2023 में IREDA ने अपना IPO लॉन्च किया था, जिसमें शेयर 32 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।

Last Updated- January 21, 2025 | 10:53 AM IST
IREDA Share Price:

इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) एक बार फिर चर्चा में है। कंपनी ने ऐलान किया है कि उसका बोर्ड 23 जनवरी (गुरुवार) को एक खास मीटिंग करेगा, जिसमें फंड जुटाने के बड़े प्लान पर मुहर लगाई जाएगी। IREDA ने बताया कि यह फंड क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन्स प्लेसमेंट (QIP) के जरिए जुटाया जाएगा। कंपनी ने कहा कि शेयरधारकों और अन्य नियामकीय मंजूरियों के बाद इस योजना को अमल में लाया जाएगा।

SEBI के इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों और कंपनी की पॉलिसी के तहत IREDA के शेयरों की ट्रेडिंग विंडो फिलहाल बंद कर दी गई है।

शेयरों में जबरदस्त बढ़त

नवंबर 2023 में IREDA ने अपना IPO लॉन्च किया था, जिसमें शेयर 32 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। अब यह शेयर 207.89 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जो IPO प्राइस से 550% ज्यादा है। सोमवार को NSE पर शेयर सपाट बंद हुए, लेकिन निवेशकों की नजरें अब आने वाली मीटिंग पर टिकी हैं।

कंपनी का कहना है कि नवीकरणीय ऊर्जा सेक्टर में कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं, और वह इस ग्रोथ को आगे भी बरकरार रखेगी। IREDA का 20% कारोबार नई और उभरती परियोजनाओं से आता है।

कंपनी का परिचय

IREDA, एक नवरत्न कंपनी है, जो नई और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के तहत आती है। कंपनी का फोकस भारत में स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देने पर है।

Advertisement
First Published - January 21, 2025 | 10:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement