ग्लोबल बाजार से अच्छे संकेत मिलने के बीच आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी हो सकती है। जबकि गुरुवार को BSE सेंसेक्स 390 अंकों की गिरावट के साथ 57,235 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 109 अंकों की गिरावट के साथ 17,014 पर बंद हुआ।
एक्सपर्ट्स के अनुसार निफ्टी का ट्रेंड अस्थिर बना हुआ है और बाजार उच्च स्तर को बनाए रखने के लिए कोई खास ताकत लगाता नहीं दिख रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसके पहले की मार्केट ऊपर जाए, अगले कुछ सत्रों में 16,800 से 16,750 के स्तर तक एक और गिरावट की संभावना है। वहीं निफ्टी के लिए प्रमुख सपोर्ट 16,943 और 16,872 रखे गए हैं। इस बीच अगर इंडेक्स ऊपर जाता है, तो उसे 17,099 और 17,183 के स्तर पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
आज एशिया के ज्यादातर शेयर बाजार हरे रंग में कारोबार कर रहे हैं। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज 1.70 की अच्छी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। जिसका संकेत है कि भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भी अच्छी हो सकती है।
वहीं निक्केई 3.23 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहा है। ताइवान का शेयर बाजार 2.41 ऊपर पहुंच गए है। इसके अलावा कॉस्पी में 2.53 फीसदी की वृद्धि दिख रही है।
आज के कारोबार में AU Small Finance Bank, HDFC, Honeywell Automation, Power Grid Corporation of India और Cholamandalam Investment जैसे स्टॉक के टॉप गेनर्स की लिस्ट में होने की संभावना है।