facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बाजार में जबरदस्त तेजी, Sensex 700 अंक उछला

Last Updated- December 11, 2022 | 3:22 PM IST

शेयर बाजार में मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कारोबार शुरू होते ही बाजार के प्रमुख सूचकाकों तेजी पर रहे। सोमवार को अमेरिकी बाजारों में आई तेजी से घरेलू बाजारों को सपोर्ट मिला। विदेशी फंडों की खरीदारी से भी बाजार का सेंटिमेंट बेहतर हुआ है। 
 
सुबह 10:24 बजे BSE Sensex 783 अंक यानी 1.32 फीसदी के उछाल के साथ 59,924 अंक पर था। NSE का NIFTY 50 भी 236 अंक यानी 1.34 फीसदी की तेजी के साथ 17,857 अंक पर था। इससे, इनवेस्टर्स की वेल्थ 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गई। 
 
Grasim को छोड़ निफ्टी 50 के सभी स्टॉक्स हरे निशान में दिखे। सबसे ज्यादा 3.71 फीसदी की तेजी टाटा मोटर्स (Tata Motors) में आई। इसके बाद Hindalco, Indus Ind Bank, Baja Finserv Eicher Motors के शेयरों में अच्छी तेजी दिखी। सभी सेक्टर के सूचकांक में हरे निशान में थे। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी मेटल इंडेक्स में रही। इसके बाद बैंक और फाइनेंशियल कंपनियों के सूचकांक में भी अच्छी मजबूत दिखी।
 
अमेरिकी बाजारों में उछाल

गोरतलब है कि सोमवार यानी 19 सितंबर को अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे। Dow Jones Industrial Average 197.26 अंक यानी 0.64 फीसदी की बढ़त पर 31,019.68 अंक पर बंद हुआ। वहीं S&P 500 भी 26.56 अंक की बढ़त पर 3,899.89 अंक पर बंद हुआ। Nasdaq Composite 0.76 फीसदी की तेजी के साथ 11,535 अंक पर पहुंच गया।
 
विदेशी फंडों की खरीदारी
 
FII भारतीय बाजार में लगातार खरीदारी कर रहे हैं।19 सितंबर को घरेलू बाजार में शुद्ध रूप से 312.31 करोड़ रुपये की खरीदारी की। इधर, घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) बाजार में बिकवाली कर रहे हैं। उन्होंने सोमवार को 94.68 करोड़ रुपये की बिकवाली की I FII की खरीदारी का बाजार के सेंटिमेंट पर अच्छा असर पड़ा है।

 

First Published - September 20, 2022 | 9:08 AM IST

संबंधित पोस्ट