facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अमेरिकी बाजारों में फिर आई गिरावट, 200 अंक टूटा SGX निफ्टी

Last Updated- December 11, 2022 | 3:52 PM IST

बुधवार यानी 7 सितंबर 2022 को ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे हैं।  एक दिन की छुट्टी के बाद खुले अमेरिकी बाजारों में फिर से गिरावट देखने को मिल रही है. Dow Jones 173 अंक गिरा है तो वहीं Nasdaq 86 अंक की गिरावट पर बंद हुआ। 

नैस्डैक में लगातार सातवें दिन कमजोरी देखी गई। ग्लोबल मार्कट के संकेतों तो देखते हुए शुरूआती कारोबार में SGX निफ्टी में भारी गिरावट देखी जा रही है। SGX निफ्टी करीब 200 अंकों की गिरावट के साथ 17,500 के नीचे लुढ़का है। जापान के निकेई में करीब 300 अंक की गिरावट देखी गई।

कच्चे तेल के दामों में गिरावट जारी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में गिरावट जारी है। लेकिन देश में पेट्रोल-डीजल के भाव वैसे ही बने हुए हैं। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।  दिल्ली से लेकर मुंबई और कोलकाता से लेकर चेन्नई तक सभी मेट्रो शहरों में तेल के दामों में करीब 3 महीनों से कोी बदलाव नहीं किया गया है। 

क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर वहीं डीजल की कीमत 89.62 रुपये रुपये प्रति लीटर हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी बिना किसी बदलाव के पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बरकरार हैं। 

कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये में मिल रहा है और डीजल के दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर हैं।
 
इसके अलावा चेन्नई में भी पेट्रोल के दाम बिना किसी बदलाव के 102.63 रुपये प्रति लीटर पर हैं और डीजल के दाम 94.24 रुपये प्रति लीटर हैं। बेंगलुरु में भी पेट्रोल पहले के ही भाव में यानि 101.94 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है और डीजल के दाम 87.89 रुपये प्रति लीटर हैं।

 
 
 

First Published - September 7, 2022 | 8:50 AM IST

संबंधित पोस्ट