facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पूंजी के पुनर्गठन के लिए वेदांत को मिली मंजूरी

Last Updated- December 11, 2022 | 1:47 PM IST

अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाली कंपनी वेदांत ने बुधवार को कहा कि इसके शेयरधारकों ने 12,857 करोड़ रुपये को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह हस्तांतरण जनरल रिजर्व से लाभ-हानि (पी ऐंड एल) वाले खातों में किया जाएगा।  
इस विशेष प्रस्ताव को मंगलवार को असाधारण आम बैठक के समक्ष वोट के लिए पेश किया गया था। वेदांत ने बताया कि बैठक में  99.96 फीसदी लोगों ने हस्तांतरण के पक्ष में वोट किया। कंपनी ने कहा कि वह ऐसी जगह रकम का निवेश करेगी, जहां से शेयरधारक और अधिक लाभ कमा सकें। वेदांत को शेयरों का विश्लेषण करने वाले लोगों को उम्मीद है कि कंपनी आने वाले कुछ महीनों में एक विशेष लाभांश की घोषणा करेगी। इस विषय पर तुरंत बात करने के लिए कंपनी के अधिकारी उपलब्ध नहीं हो पाए। 
इस घटनाक्रम की अहमियत अब और बढ़ रही है, क्योंकि अगर भविष्य में कंपनी लाभांश देती है तो इसकी 70 फीसदी राशि वेदांत की होल्डिंग कंपनी वेदांत रिसोर्सेज को मिलेगी। एक विशेषज्ञ ने कहा कि जनरल रिजर्व से पी ऐंड एल खाते में रकम का हस्तांतरण कंपनी अधिनियम, 2013 में बदलाव के कारण ही संभव हो पाया है। इसके पहले, कंपनियों को लाभांश की घोषणा करने से पहले अपने जनरल रिजर्व के लाभ का एक निश्चित प्रतिशत हस्तांतरण करना पड़ता था। 
एनसीएलटी के मुंबई पीठ ने अगस्त में कंपनी को मंजूरी देने के लिए ईजीएम आयोजित करने का निर्देश दिया था। सितंबर में ईजीएम के लिए बुलाते समय अपने नोटिस में, वेदांत ने कहा कि जनरल रिजर्व द्वारा प्रतिनिधित्व की जाने वाली राशि कंपनी की अनुमानित परिचालन और व्यावसायिक जरूरतों से अधिक थी।

First Published - October 12, 2022 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट