facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रकम जुटाने की योजना पर 8 फीसदी चढ़ा VI का शेयर

Advertisement

VI Share Price: VI के निदेशक मंडल की बैठक मंगलवार को होगी जिसमें राइट्स इश्यू, एफपीओ व क्यूआईपी आदि के जरिये रकम जुटाने को मंजूरी दी जाएगी।

Last Updated- February 23, 2024 | 10:34 PM IST
Vodafone Idea share price on Vi revival plan

VI Share Price: वोडाफोन आइडिया का शेयर उस समय 7.8 फीसदी उछल गया जब दूरसंचार ऑपरेटर ने ऐलान किया कि उसका बोर्ड रकम जुटाने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। वोडा आइडिया का शेयर 7.8 फीसदी चढ़कर 17.55 रुपये पर बंद हुआ। आखिरी बंद भाव पर कंपनी का मूल्यांकन 85,433 करोड़ रुपये बैठता है।

कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक मंगलवार को होगी जिसमें राइट्स इश्यू, एफपीओ व क्यूआईपी आदि के जरिये रकम जुटाने को मंजूरी दी जाएगी। विश्लेषकों का मानना है कि अपने ग्राहकों को बनाए रखने और 5जी के लिए वोडा आ​इडिया को तत्काल रकम की दरकार है।

जूनिपर होटल्स के आईपीओ को मिले 2.07 गुना आवेदन

जूनिपर होटल्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को आखिरी दिन शुक्रवार को 2.07 गुना आवेदन मिले। आईपीओ की संस्थागत श्रेणी में 2.9 गुना, एचएनआई श्रेणी में 85 फीसदी और खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 1.2 गुना बोली मिली। बाजार के प्रतिभागियों ने कहा कि सुस्त प्रतिक्रिया की वजह इस महीने सूचीबद्ध शेयरों का कमजोर प्रदर्शन है।

कंपनी 1,800 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी कर रही है और इसका कीमत दायरा 342 से 360 रुपये प्रति शेयर है। साथ ही इसमें ओएफएस का कोई हिस्सा नहीं है। कीमत दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन करीब 8,000 करोड़ रुपये होगा। कंपनी की योजना आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करने की है। जूनिपर लग्जरी होटल डेवलमेंट ऐंड ऑनरशिप कंपनी है और हयात ब्रांड के होटलों का परिचालन करती है।

Advertisement
First Published - February 23, 2024 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement