facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बिना PUC सर्टिफिकेट के लगेगा तगड़ा जुर्माना, हो सकती है जेल

Last Updated- December 11, 2022 | 2:46 PM IST

सड़क सुरक्षा को लेकर दिल्ली सरकार सख्ती बरत रही है। अब दिल्‍ली में गाड़ी चलाने वालों के लिए PUC (पॉल्‍यूशन अंडर कंट्रोल) सर्टिफिकेट होना अनिवार्य कर दिया गया है। दिल्ली में अब ऐसी सभी गाड़ियों के लिए जिनका रजिस्ट्रेशन 1 साल पुराना है उनको PUC रखना अनिवार्य है। 

EV/ Battery चालित गाड़ियों के लिए ये सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं हैं। सर्दियों के आने से पहले से दिल्ली में स्मॉग की समस्या को देखते हुए पॉल्‍यूशन कंट्रोल और एयर क्‍वालिटी में सुधार करने के लिए सरकार ने ये फैसला लिया है। 
 
दिल्‍ली ट्रांसपोर्ट विभाग का कहना है कि डेटाबेस के मुताबिक बिना PUC के सभी गाड़ियों को ऑटो चालान किया जाएगा. साथ ही जिनका सर्टिफिकेट एक्‍सपायर हो चुका है उनका भी चालान किया जाएगा। यह चालाना मोटर व्‍हीकल एक्‍ट 1988 के सेक्‍शन 190 (2) के अंतर्गत जारी किया जाएगा, जिसमें PUC सर्टिफिकेट नहीं रखने पर 3 महीने की सज़ा या 10,000 रुपये का जुर्माना या दोनो हो सकता है। इसी के साथ 3 महीने के लिए लाइसेंस को भी सस्‍पेंड माना जाएगा। 
 
ईवी वाहनों की बेहतरी के लिए भी तैयारी में दिल्ली सरकार
 
इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग और बैटरी स्वैप स्टेशन के लिए भी डेटाबेस तैयार किया जा ररहा है। इसके लिए सरकार ने सभी ऑपरेटर से 3 हफ्ते में जानकारी मांगी है।  दिल्‍ली के ट्रांसपोर्ट विभाग ने एक सार्वजनिक सूचना में कहा है कि इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को रीयल टाइम में चार्जर, उनकी संख्या, साइट, पेमेंट रेट, पेमेंट मोड की जानकारी मिलेगी।

 

First Published - September 28, 2022 | 10:13 AM IST

संबंधित पोस्ट