facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

डब्ल्यूपीपी ने मीडियाकॉम में 26 फीसदी हिस्सा खरीदा

Last Updated- December 11, 2022 | 1:58 PM IST

सैम बलसारा और लारा बलसारा ने शुक्रवार को घोषणा की कि डब्ल्यूपीपी ने मीडिया एजेंसी मीडियाकॉम में बलसारा परिवार की शेष 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है। इस सौदे से अब बलसारा परिवार मीडिया एजेंसी से पूरी तरह बाहर हो गया है। हालांकि सौदे की कुल रा​शि का विवरण तुरंत पता नहीं चल सका है।
 बलसारा ने कहा, ‘इस भागीदारी के तहत हमने करीब 15 साल पहले निवेश किया था और यह सभी पक्षों के लिए बेहद सफल साबित हुआ। इसके तहत भारत में प्रख्यात मीडियाकॉम की स्थापना हुई थी।’

मीडियाकॉम द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि एजेसियों एसेंस और मीडियाकॉम को अप्रैल में वै​श्विक तौर पर डब्ल्यूपीपी द्वारा विलय करने के बाद, सैम बलसारा और लारा बलसारा ​वजीफदार ने एजेंसी से निकलने के लिए डब्ल्यूपीपी के साथ बातचीत शुरू की थी।
 डब्ल्यूपीपी और बलसारा परिवार ने वर्ष 2008 में एक संयुक्त उपक्रम बनाया था। इसके तहत बलसारा समूह की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी थी और शेष हिस्सा डब्ल्यूपीपी का ​था।

वर्ष 2017 में, बलसारा परिवार ने अपनी 51 प्रतिशत में से 25 प्रतिशत हिस्सेदारी डब्ल्यूपीपी को बेच दी ​थी।

बयान में कहा गया है, ‘डब्ल्यूपीपी और मेडिसन प्रवर्तकों के बीच इस सौदे ने तेज वृद्धि में योगदान दिया है। मीडियाकॉम आज भारत की बेहद चर्चित एजेंसियों में से एक बन गई है।’
 मीडियाकॉम के वै​श्विक मुख्य कार्या​धिकारी निक लॉसन ने कहा, ‘सैम बलसारा और लारा बलसारा के साथ काम करना बेहद सुखद अनुभव रहा, क्योंकि हमने भारत में यह व्यवसाय तेजी से बढ़ाया।’

First Published - October 7, 2022 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट