facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जेसी फ्लावर्स में निवेश की येस बैंक की योजना

Last Updated- December 11, 2022 | 5:28 PM IST

निजी क्षेत्र के ऋणदाता येस बैंक ने परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी जेसी फ्लावर्स में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए 350 करोड़ रुपये तक निवेश करने की योजना बनाई है। बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी प्रशांत कुमार ने यह जानकारी दी।
जेसी फ्लावर्स का नाम येस बैंक के 48,000 करोड़ रुपये के फंसे कर्ज के लिए प्रमुख बोलीदाता के तौर पर सामने आया है और इस ऋणदाता ने मौजूदा ‘स्विस चैलेंज’ बोली प्रक्रिया के पूरा होने के बाद कोष निवेश करने की योजना बनाई है। कुमार ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा, ‘48,000 करोड़ रुपये में, हमारा प्रावधान अनुपात 81 है और मुख्य बोली 11,100 करोड़ रुपये की है।’
कुमार ने कहा कि येस बैंक की इक्विटी भागीदारी 20 प्रतिशत तक बढ़ सकती है, क्योंकि आरबीआई के मानक बैंकों को परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनियों में इससे ज्यादा राशि निवेश की अनमुति नहीं देते।
स्विस चैलेंज प्रणाली में यह निर्धारित है कि नीलामी के पहले दौर में पेश सर्वाधिक ऊंची बोली बिक्री के अगले राउंड से पहले अन्य बोलीदाताओं के लिए आधार कीमत बनेगी।  नियामकीय मानकों के अनुसार, नीलामी के दूसरे दौर में सर्वाधिक बोली लगाने वाली कंपनी को परिसंपत्ति दी जाती है।

First Published - July 19, 2022 | 1:25 AM IST

संबंधित पोस्ट