facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

7th pay commission: 31 मार्च को केंद्रीय कर्मचारियों पर बरसेंगे पैसे, ये है वजह

Advertisement

7th pay commission: मोदी सरकार ने जनवरी 2024 में DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया था, जो कि मार्च की सैलरी में क्रडिट होकर मिलेगा।

Last Updated- March 29, 2024 | 11:59 AM IST
Representative Image

7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों पर 31 मार्च को धनवर्षा होगी क्योंकि उन्हें अपनी सैलरी में तगड़ा इजाफा देखने को मिलेगा। बता दें कि इस बार की सैलरी में केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (dearness allowance) जुड़कर मिलेगा, जो कि 50 फीसदी होगा।

सरकार ने 4 फीसदी बढ़ाया था DA

मोदी सरकार ने जनवरी 2024 में DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया था, जो कि मार्च की सैलरी में क्रडिट होकर मिलेगा। बता दें कि मार्च की सैलरी दो महीने यानी जनवरी और फरवरी के एरियर के साथ आएगी। इसका मतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों को मार्च की सैलरी के साथ बढ़ा हुआ भत्ता और दो महीने का एरियर भी मिलेगा।

केंद्र सरकार ने अक्टूबर 2023 में DA 4 फीसदी बढ़ाकर 46 फीसदी किया था। एक बार फिर से सरकार ने महंगाई दर को देखते हुए DA 4 फीसदी बढ़ाकर 46 फीसदी से 50 फीसदी कर दिया है। इस बढ़ोतरी से लगभग देश के 1 करोड़ कर्मचारी और पेशनहोल्डर्स को फायदा होगा।

यह भी पढ़ें: 31 मार्च से पहले म्युचुअल फंड की इस स्कीम में करें निवेश, उठाएं 1 लाख रुपये तक के कैपिटल गेन पर टैक्स में छूट का फायदा

31 मार्च को भी खुले हैं बैंक

फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग के चलते 31 मार्च यानी रविवार को बैंकों में काम होगा। इसलिए यह अनुमान है कि कर्मचारियों की सैलरी 30 या 31 मार्च तक क्रेडिट हो जाएगी।

ये भी मिलेगा लाभ

सरकार ने 50 फीसदी डीए के कारण हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में बढ़ोतरी की है। मोदी सरकार ने HRA की दरों को X,Y और Z कैटेगरी के शहरों के हिसाब से बेसिक सैलरी रिवाइज की है। यानी X, Y और Z प्रकार के शहरों के लिए HRA क्रमशः 27%, 18% और 9% था, जिसे बढ़ाकर 30%, 20% और 10% कर दिया है।

बता दें कि सरकार कर्मचारियों को दिए जाने वाले हाउस रेंट अलाउंस उस शहर की कैटेगरी के हिसाब से मिलता है, जहां कर्मचारी रहता है।

Advertisement
First Published - March 29, 2024 | 11:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement