आपका पैसा

₹1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी! 8th Pay Commission में नौकरी का मौका, आप भी कर सकते हैं आवेदन

8वें वेतन आयोग की तैयारियों के लिए सरकार 20 एक्सपर्ट कंसल्टेंट्स की भर्ती कर रही है। ₹1.80 लाख तक सैलरी वाली इस अस्थायी नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हैं

Published by
ऋषभ राज   
Last Updated- April 14, 2026 | 3:34 PM IST

केंद्र सरकार 8वीं केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) की तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। इसी के तहत हाल ही में कॉन्ट्रैक्ट पर कंसल्टेंट्स की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ये कंसल्टेंट्स सरकार को कर्मचारियों की सैलरी, भत्तों और पेंशन जैसे मुद्दों पर बेहतर तरीके से काम करने में मदद करेंगे। इस भर्ती में कुल 20 पद भरे जाएंगे और इसमें फुल टाइम के साथ-साथ पार्ट टाइम काम करने का भी विकल्प मिलेगा।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस लिंक के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में उन्हें अपनी पर्सनल जानकारी, प्रोफेशनल डिटेल्स और नौकरी से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी भरनी होगी। फॉर्म पूरा भरने के बाद उम्मीदवारों को डिक्लेरेशन पर साइन करना होगा, फिर कैप्चा पूरा करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।

कंसल्टेंट्स की जिम्मेदारियां क्या होंगी?

ये कंसल्टेंट्स आयोग के काम में अहम भूमिका निभाएंगे। उनका मुख्य काम कर्मचारियों की सैलरी स्ट्रक्चर, भत्तों, पेंशन और दूसरी सुविधाओं का समीक्षा करना होगा। साथ ही अलग-अलग कर्मचारी वर्गों के लिए मौजूदा मेहनताना की जांच-पड़ताल करेंगे और रिपोर्ट्स, डेटाबेस व सर्वे से डेटा जुटाकर उसमें ट्रेंड्स समझेंगे।

इसके अलावा उन्हें कानूनी मामलों पर रिसर्च करनी होगी, अलग-अलग मंत्रालयों और सरकारी विभागों से जरूरी जानकारी इकट्ठा करनी होगी और ग्रेच्युटी व बोनस सिस्टम की भी समीक्षा करनी होगी। वे जुटाए गए डेटा को व्यवस्थित करके रिपोर्ट और प्रेजेंटेशन तैयार करेंगे, आयोग को मिले मेमोरेंडम और सुझावों की जांच करेंगे और उनके आर्थिक असर का अनुमान भी लगाएंगे। ये कंसल्टेंट्स रोजमर्रा के काम नहीं करेंगे, बल्कि तय समय सीमा वाले खास टास्क पर फोकस करेंगे।

Also Read: 8th Pay Commission: ₹1000 से ₹20,000 होगा FMA? कर्मचारियों ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी शर्तें

पदों की कैटेगरी और योग्यता

सरकार ने तीन कैटेगरी में कंसल्टेंट्स की भर्ती का ऐलान किया है। हर कैटेगरी के लिए अनुभव और उम्र की सीमा अलग-अलग है:

  • सीनियर कंसल्टेंट: 10 साल से ज्यादा अनुभव, उम्र 45 साल तक। कुल 5 पद।
  • कंसल्टेंट: 6 साल से ज्यादा अनुभव, उम्र 40 साल तक। कुल 5 पद।
  • कंसल्टेंट (यंग प्रोफेशनल): 4 साल से ज्यादा अनुभव, उम्र 32 साल तक। कुल 10 पद।
पद का नाम पदों की संख्या अनुभव अधिकतम आयु सीमा
सीनियर कंसल्टेंट 05 10 साल से ज्यादा 45 वर्ष
कंसल्टेंट 05 6 साल से ज्यादा 40 वर्ष
कंसल्टेंट (यंग प्रोफेशनल) 10 4 साल से ज्यादा 32 वर्ष
कुल पद 20

योग्यता के तौर पर उम्मीदवार के पास फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स (HR), इंडस्ट्रियल रिलेशंस (IR) या इसी तरह के किसी विषय में मास्टर्स या MBA की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, जिनके पास LL.B की डिग्री है और बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के साथ कानूनी रिसर्च या सर्विस मामलों का अनुभव है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों के लिए एक्सेल/स्प्रेडशीट पर काम करने और प्रेजेंटेशन बनाने का ज्ञान जरूरी है। जिन लोगों को सैलरी या एमोल्यूमेंट्स से जुड़े काम का अनुभव है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी और क्या होंगी शर्तें

सैलरी फिक्स्ड है और कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग है। फुल टाइम के लिए:

  • सीनियर कंसल्टेंट: 1.80 लाख रुपये प्रति माह
  • कंसल्टेंट: 1.20 लाख रुपये प्रति माह
  • यंग प्रोफेशनल: 90,000 रुपये प्रति माह

पार्ट टाइम काम करने पर सैलरी कम मिलेगी। 12 दिनों के काम के लिए करीब आधी और 6 दिनों के लिए उससे भी कम दी जाएगी। शुरुआत में यह नियुक्ति एक तय समय के लिए होगी, जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन एक्सटेंशन मिलने पर सैलरी में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। कंसल्टेंट्स को DA, रहने की सुविधा, ट्रांसपोर्ट, मेडिकल या दूसरी कोई अतिरिक्त सुविधाएं नहीं मिलेंगी। फुल टाइम कंसल्टेंट अपने कार्यकाल के दौरान कोई दूसरी नौकरी या असाइनमेंट नहीं ले सकेंगे। यह नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी है और जरूरत पड़ने पर बिना वजह बताए कभी भी खत्म की जा सकती है।

ये कंसल्टेंट्स आयोग को स्पेशलाइज्ड काम में मदद करेंगे, ताकि 8वीं वेतन आयोग अपनी सिफारिशें मजबूत और ठोस आधार पर तैयार कर सके। इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द आवेदन करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि पद सीमित हैं।

First Published : April 14, 2026 | 3:34 PM IST