आपका पैसा

Bank Holidays: अप्रैल में बैंक कब खुलेंगे और कब रहेंगे बंद? इस महीने बैंक जाने से पहले देख लें ये छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे, इसलिए जरूरी काम से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर चेक करें।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 01, 2026 | 11:59 AM IST

Bank Holidays in April 2026: अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है और अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले छुट्टियों की जानकारी जरूर देख लें। कई बार कुछ जरूरी काम ऑनलाइन नहीं हो पाते, ऐसे में बैंक जाना जरूरी हो जाता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि किस दिन बैंक खुले रहेंगे और किन तारीखों को बंद रहेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक हर महीने बैंक छुट्टियों की सूची जारी करता है। इस सूची के आधार पर अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां तय होती हैं। आइए जानते हैं अप्रैल 2026 में बैंक कब-कब बंद रहेंगे।

Bank Holidays in April 2026

  • 1 अप्रैल 2026
    नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत और खातों की क्लोजिंग के कारण कई जगहों पर बैंक बंद रह सकते हैं।
  • 2 अप्रैल 2026
    पुण्य गुरुवार के चलते कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 3 अप्रैल 2026
    गुड फ्राइडे के कारण देश के अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 5 अप्रैल 2026
    रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 11 अप्रैल 2026
    महीने का दूसरा शनिवार होने से सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 12 अप्रैल 2026
    रविवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 14 अप्रैल 2026
    डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती, बैसाखी, तमिल नव वर्ष समेत कई त्योहारों के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 15 अप्रैल 2026
    बंगाली नववर्ष, बोहाग बिहू, विशु और हिमाचल दिवस के कारण कुछ राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 अप्रैल 2026
    रविवार के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 अप्रैल 2026
    चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 अप्रैल 2026
    रविवार के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे।

ध्यान रखने वाली बात

बैंक छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग हो सकती हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें।

First Published : April 1, 2026 | 11:59 AM IST