facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रीपो दर में कटौती शुरू होने से पहले लघु बचत योजनाओं, FD में करें निवेश; विशेषज्ञ बता रहे कहां पैसा लगाना होगा सही

Advertisement

चूंकि ब्याज दरों में गिरावट आने वाली है, इसलिए आरबीआई फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड जैसे फ्लोटिंग रेट वाले साधन अभी आदर्श साबित नहीं हो सकते हैं।

Last Updated- October 24, 2024 | 11:04 PM IST
Bonus Share

लंबे समय तक ऊंची रहने के बाद अब ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद की जा रही है। हाल ही में अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने दर में 50 आधार अंकों की कटौती की, जिसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक सहित तमाम अन्य केंद्रीय बैंक अब इस राह पर चल सकते हैं। प्लानरुपी इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स के संस्थापक अमोल जोशी ने कहा, ‘दरों में नरमी आने से पहले ऊंची दरों पर निश्चित आय योजनाओं में निवेश करने का यह सही समय है।’

दर कटौती संभव

रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2025 के लिए महंगाई 4.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है, जो 4 फीसदी के लक्ष्य के करीब है। अभी रीपो दर 6.5 फीसदी है और जानकारों को उम्मीद है कि मौद्रिक नीति समिति की अगली बैठक में इसमें 25 से 50 आधार अंकों की कमी की जा सकती है। लेखक एवं कॉरपोरेट प्रशिक्षक (ऋण) जयदीप सेन ने कहा, ‘मुझे लगता है रीपो दर 50 आधार अंक कम होकर 6 फीसदी हो सकती है।’

ऑप्टिमा मनी मैनेजर के प्रबंध निदेशक पंकज मठपाल ने कहा, ‘रिजर्व बैंक अगले 6 महीनों में दर में 50 आधार अंक टक की कटौती कर सकता है और इसकी शुरुआत दिसंबर में 25 आधार अंक की कमी के साथ हो सकती है।’

आकर्षक हैं मौजूदा दरें

बैंक सावधि जमा (एफडी), कॉरपोरेट एफडी और लघु बचत योजना (SSS) जैसे निश्चित आय साधन फिलहाल आकर्षक रिटर्न दे रहे हैं। उदाहरण के लिए दो से तीन वर्षों की अवधि के लिए बैंक एफडी पर 7 फीसदी रिटर्न मिल रहा है, जबकि सरकार ने एसएसएस की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है।

मठपाल ने कहा, ‘अगर आप एफडी अथवा वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) में निवेश करना चाहते हैं तो यह सही समय है। निवेशक दीर्घावधि के डेट फंड के बारे में भी सोच सकते हैं।’

जयदीप सेन ने कहा कि बैंक एफडी दरों में कोई भी कटौती रिजर्व बैंक के निर्णय के बाद ही होगी। उन्होंने समझाया, ‘बैंक जमा दरों में नरमी आ सकती है, लेकिन वह सीधे तौर पर रिजर्व बैंक के दर कटौती से जुड़ी नहीं होगी क्योंकि कर्ज की मांग बरकरार है और बैंकों को जमा की दरकार है।’

कहां निवेश करना होगा सही

कई निश्चित आय वाले उपकरण फिलहाल आकर्षक ब्याज दरें पेश कर रहे हैं। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में पांच साल की अवधि के लिए निवेश करने पर 8.2 फीसदी का ब्याज मिल रहा है, जो काफी आकर्षक है।

योजना के तहत सीमा भी 30 लाख रुपये तक बढ़ा दी गई है। महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र में दो वर्षों के लिए अधिकतम दो लाख रुपये जमा करने पर 7.5 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। चुनिंदा कॉरपोरेट एफडी में भी करीब 9 फीसदी रिटर्न मिल रहा है, जिस पर भी विचार किया जा सकता है। बैंक 12 से 15 महीनों के एफडी पर भी आकर्षक ब्याज दरें पेश कर रहे हैं। मगर दीर्घावधि वाले निवेशकों के लिए यही सही रहेगा कि वे दीर्घावधि वाले एफडी में निवेश करें।

मठपाल ने कहा, ‘वरिष्ठ नागरिकों को एससीएसएस में मिलने वाले उच्च ब्याज दरों का फायदा उठाना चाहिए और अभी ही इसमें निवेश कर देना चाहिए। अल्पावधि की जरूरतों के लिए एफडी बेहतर विकल्प होता है। गैर बैंकिंग वित्त कंपनियों (एनबीएफसी) के एफडी पर बैंक एफडी के मुकाबले थोड़ा अधिक रिटर्न मिलता है।’

एक नियम यह भी है कि अपने निवेश की समयसीमा को उत्पाद की अवधि से मिलाना चाहिए नहीं तो समय से पहले निकासी पर कुछ जुर्माना भी लग सकता है।

फ्लोटिंग रेट वाले साधनों में निवेश से बचें

चूंकि ब्याज दरों में गिरावट आने वाली है, इसलिए आरबीआई फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड जैसे फ्लोटिंग रेट वाले साधन अभी आदर्श साबित नहीं हो सकते हैं। फिलहाल इनमें 8.05 फीसदी रिटर्न की पेशकश की जा रही है, जो नैशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट में मिलने वाले 7.7 फीसदी ब्याज से 35 आधार अंक अधिक है। जोशी ने कहा, ‘दरों में गिरावट के साथ फ्लोटिंग रेट वाले साधन भी नीचे चले जाएंगे, इसलिए वह ब्याज दरों में गिरावट वाले माहौल में सही साबित नहीं होगा।’

लक्ष्यों और आवंटन पर ध्यान दें

अपने समय के हिसाब से निवेश करें। सेन कहते हैं, ‘युवा निवेशकों को शेयरों पर अधिक ध्यान देना चाहिए, जबकि सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिकों को निश्चित आय वाले निवेश साधनों को तवज्जो देनी चाहिए। कुछ साल नौकरी कर चुके हैं और नौकरी के अब कुछ साल शेष रहने वाले निवेशक को संतुलित तरीके से निवेश करना चाहिए।’

निश्चित आय आवंटन निवेश की सीमा और जोखिम उठाने की क्षमता पर निर्भर करना चाहिए। मठपाल ने कहा, ‘कम जोखिम उठाने वाले और अल्पावधि के लक्ष्य वाले निवेशकों को डेट साधनों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।’

Advertisement
First Published - October 24, 2024 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement