facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Diwali Investment: दीवाली पर करना चाहते हैं small savings scheme में निवेश, तो आपके लिए है खुशखबरी

Advertisement

सरकार ने नए नियमों के तहत सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम (SSC) के तहत खाता खोलने की अवधि को एक महीने से बढ़ाकर 3 महीने कर दिया है।

Last Updated- November 11, 2023 | 10:03 AM IST
Bonus Share
Representative Image

Small savings schemes: इस दीवाली अगर आप छोटी बचत योजनाओं (Small Savings Schemes) में निवेश करने की सोच रहे हैं तो सरकार ने नियमों में राहत दी है। केंद्र सरकार ने पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और सीनियर सीटिजन्स सेविंग्स स्कीम (SCSC) सहित कई और छोटी योजनाओ के नियमों में बदलाव किया है।

जानें क्या हुए बदलाव

सरकार ने नए नियमों के तहत सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम (SSC) के तहत खाता खोलने की अवधि को एक महीने से बढ़ाकर 3 महीने कर दिया है।

गजट नोटिफिकिशन के अनुसार कोई भी व्यक्ति रिटायरमेंट की तारीख से तीन महीने के अंदर SCSC के तहत अकाउंट को खोल सकता है। सरकार ने यह नोटिफिकेशन 9 नवंबर को जारी की। बता दें कि मैच्योरिटी की तारीख या एक्सटेंडेड मैच्योरिटी की तारीख पर योजना के लिए तय दर से ब्याज मिलेगी।

यह भी पढ़ें : Gold ETF में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी, अक्टूबर में आए 841 करोड़ रुपये

वहीं, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) के मामले में खातों को समय से पहले बंद करने को लेकर भी बदलाव किए गए हैं।

नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस योजना को पब्लिक प्रोविडेंट फंड (संशोधन) योजना, 2023 कहा जा सकता है।

नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट स्कीम के नियमों में बदलाव

सरकार ने नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट स्कीम (National Savings Time Deposit scheme) से जुड़े समय से पहले निकासी के नियमों में बदलाव किया है। यदि कोई व्यक्ति 5 साल की अवधि वाले अकाउंट में डिपोजिट राशि खाता खोलने की तारीख से 4 साल के बाद समय से पहले निकाली जाती है, तो पोस्ट ऑफिस बचत खाते (Post Office Savings Account) पर लागू दर से ब्याज देय होगा।

छोटी बचत योजनाएं वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा मैनेज की जाती हैं।

यह भी पढ़ें : दो दशक में Gold ने दिया सबसे अच्छा रिटर्न

वर्तमान में, सरकार 9 तरह की छोटी बचत योजनाएं प्रदान करती है, जिनमें रिकरिंग डिपॉजिट (RD), पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), महिला सम्मान बचत सर्टिफिकेट (Mahila Samman Saving Certificate) , किसान विकास पत्र (KVP), नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) और सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम (SCSC) शामिल हैं।

Advertisement
First Published - November 11, 2023 | 10:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement