आपका पैसा

Fixed Deposit interest rates 2026: 444 दिन की जमा पर मिलेगा 6.6% तक ब्याज, ये बैंक दे रहे मौका

सरकारी बैंकों की 444 दिन की FD स्कीम में निवेशकों को 6.6% तक का सुरक्षित और तय रिटर्न मिल रहा है।

Published by
मानसी वार्ष्णेय   
Last Updated- April 11, 2026 | 6:56 PM IST

Fixed Deposit Rates 2026: बचत और सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। ज्यादातर निवेशक अपने पैसों को बिना जोखिम के स्थिर रिटर्न के लिए एफडी में ही रखना पसंद करते हैं। यदि आप भी कम अवधि में बेहतर और सुनिश्चित रिटर्न की तलाश में हैं, तो 444 दिनों की FD आपके लिए एक आकर्षक विकल्प हो सकती है।

सरकारी बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम्स में 444 दिनों की अवधि एक लोकप्रिय विकल्प के रूप में सामने आई है। सुरक्षित निवेश और निश्चित रिटर्न की तलाश करने वाले निवेशकों के बीच यह टेन्योर लगातार आकर्षण बनाए हुए है। वर्तमान में सार्वजनिक क्षेत्र के कई बैंक इस अवधि पर लगभग 6.1 प्रतिशत से 6.6 प्रतिशत तक ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं।

ब्याज दरों में हो रहे बदलाव के बीच 444 दिनों की एफडी उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प बन गई है, जो बिना जोखिम के तय और स्थिर कमाई चाहते हैं। अलग-अलग सरकारी बैंकों में इस अवधि पर ब्याज दरों में थोड़ा फर्क होता है, इसलिए निवेशक अपनी जरूरत और बेहतर रिटर्न के हिसाब से बैंक चुन सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा 444 दिनों की FD पर सामान्य ग्राहकों को 6.10% से 6.30% तक ब्याज दे रहा है। वहीं बैंक ऑफ इंडिया में इस अवधि के लिए अधिकतम दर 6.25% तक पहुंच रही है। केनरा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भी इसी रेंज में लगभग 6.25% तक ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 444 दिनों की FD पर 6.25% से 6.30% तक ब्याज दे रहा है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में यह दर 6.25% से 6.30% के बीच है, जबकि इंडियन ओवरसीज बैंक में यह दर करीब 6.50% तक जाती है, जो इस कैटेगरी में सबसे ऊंची दरों में से एक है।

पंजाब एंड सिंध बैंक 666 दिनों की स्कीम में 6.75% तक का आकर्षक रिटर्न दे रहा है, हालांकि 444 दिनों की तुलना में इसकी शर्तें अलग हैं। बैंक ऑफ महाराष्ट्र और इंडियन बैंक में 444 दिनों की FD पर दरें 6.10% से 6.60% के बीच बनी हुई हैं।

444 दिनों की FD (सरकारी बैंक) – चेक  करें ब्याज दर

बैंक का नाम FD अवधि ब्याज दर (%)
बैंक ऑफ बड़ौदा 444 दिन 6.45
इंडियन बैंक 444 दिन 6.60
इंडियन ओवरसीज बैंक 444 दिन 6.60
पंजाब नेशनल बैंक 444 दिन 6.60
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 444 दिन 6.45
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 444 दिन 6.60
First Published : April 11, 2026 | 6:55 PM IST