आपका पैसा

Home Loan: घर खरीदना हुआ आसान! 7.10% से शुरू होम लोन दरें, जानें घर खरीदते समय कौन सा बैंक दे रहा सबसे सस्ता ऑफर

मार्च 2026 में होम लोन दरें 7.10% से शुरू, जहां सरकारी बैंक सबसे सस्ते विकल्प दे रहे हैं और अन्य संस्थान प्रोफाइल के अनुसार अलग-अलग रेट ऑफर कर रहे हैं।

Published by
अमित कुमार   
Last Updated- March 21, 2026 | 2:49 PM IST

मार्च महीने में होम लोन लेने की सोच रहे ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। देश के कई बैंकों में होम लोन की शुरुआती ब्याज दरें करीब 7.10 प्रतिशत से शुरू हो रही हैं। हालांकि, यह दर उधारकर्ता की प्रोफाइल, क्रेडिट स्कोर और लोन की राशि के आधार पर अलग अलग हो सकती है। यह जानकारी वित्तीय प्लेटफॉर्म Paisabazaar के आंकड़ों से सामने आई है।

सरकारी बैंकों में सबसे कम शुरुआती दरें

पब्लिक सेक्टर यानी सरकारी बैंक इस समय होम लोन के मामले में सबसे प्रतिस्पर्धी दरें पेश कर रहे हैं।

Bank of India, Bank of Maharashtra और Central Bank of India करीब 7.10 प्रतिशत की शुरुआती दर से होम लोन दे रहे हैं।

वहीं Union Bank of India और UCO Bank में यह दर लगभग 7.15 प्रतिशत से शुरू होती है।

देश के सबसे बड़े बैंक State Bank of India और Punjab National Bank में होम लोन की दरें करीब 7.20 से 7.25 प्रतिशत के बीच शुरू हो रही हैं।

लोन राशि के अनुसार अलग अलग दरें

अलग अलग बैंकों में लोन की राशि के हिसाब से ब्याज दरों में बदलाव देखा जा रहा है। 30 लाख रुपये तक, 30 से 75 लाख रुपये और 75 लाख रुपये से अधिक के लोन पर दरें अलग हो सकती हैं।

उदाहरण के तौर पर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सभी श्रेणियों में दरें लगभग 7.25 से 8.70 प्रतिशत तक हैं। Bank of Baroda में यह रेंज 7.20 से 9.25 प्रतिशत तक जाती है, जबकि Canara Bank में यह 7.15 से 10 प्रतिशत तक हो सकती है।

इसी तरह Indian Bank, Indian Overseas Bank और Punjab and Sind Bank जैसे बैंकों में भी दरें उधारकर्ता की प्रोफाइल के आधार पर 7 प्रतिशत से लेकर 10 प्रतिशत या उससे अधिक तक जा सकती हैं।

होम लोन पर निजी बैंकों की दरें, शुरुआती रेट कम लेकिन ऊपरी सीमा ज्यादा

मार्च महीने में होम लोन बाजार में निजी बैंकों की भी मजबूत मौजूदगी बनी हुई है। हालांकि इन बैंकों की शुरुआती ब्याज दरें सरकारी बैंकों के करीब हैं, लेकिन इनकी दरों में अंतर ज्यादा देखने को मिलता है। इसका मुख्य कारण जोखिम आधारित मूल्य निर्धारण है, जिसके तहत अलग अलग ग्राहकों के लिए ब्याज दरें उनके क्रेडिट प्रोफाइल के अनुसार तय की जाती हैं।

निजी बैंकों की होम लोन ब्याज दरें (मार्च 2026)

बैंक का नाम 30 लाख तक (₹) 30–75 लाख (₹) 75 लाख से अधिक (₹)
कोटक महिंद्रा बैंक 7.70% से शुरू 7.70% से शुरू 7.70% से शुरू
आईसीआईसीआई बैंक 7.65% से शुरू 7.65% से शुरू 7.65% से शुरू
एक्सिस बैंक 8.00% – 11.90% 8.00% – 11.90% 8.00% – 9.10%
एचएसबीसी बैंक 7.45% से शुरू 7.45% से शुरू 7.45% से शुरू
साउथ इंडियन बैंक 7.20% से शुरू 7.20% से शुरू 7.20% से शुरू
करूर वैश्य बैंक 8.50% – 10.65% 8.50% – 10.65% 8.50% – 10.65%
कर्नाटक बैंक 7.30% – 11.68% 7.30% – 11.68% 7.30% – 11.68%
फेडरल बैंक 8.30% – 10.75% 7.30% – 10.75% 7.30% – 9.75%
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक 7.90% – 9.30% 7.90% – 9.30% 7.90% – 9.30%
बंधन बैंक 8.41% – 12.58% 8.41% – 12.58% 8.41% – 12.58%
आरबीएल बैंक 8.20% से शुरू 8.20% से शुरू 8.20% से शुरू
सीएसबी बैंक 8.05% से शुरू 8.05% से शुरू 8.05% से शुरू
एचडीएफसी बैंक 7.75% से शुरू 7.75% से शुरू 7.75% से शुरू
सिटी यूनियन बैंक 8.25% – 9.50% 8.50% – 10.00% 8.75% – 10.50%

हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के होम लोन रेट्स, 7.15% से शुरुआत

मार्च 2026 में हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां भी होम लोन के मामले में बैंकों के साथ प्रतिस्पर्धी दरें पेश कर रही हैं। कई कंपनियों में शुरुआती ब्याज दरें 7.15 प्रतिशत के आसपास हैं, हालांकि अलग अलग उधारकर्ताओं के लिए यह दरें काफी भिन्न हो सकती हैं। Paisabazaar के आंकड़ों के अनुसार, कुछ कंपनियां अपेक्षाकृत ज्यादा शुरुआती दरें भी ऑफर कर रही हैं।

7.15% से शुरू हो रही दरें

LIC Housing Finance और Bajaj Housing Finance करीब 7.15 प्रतिशत की शुरुआती दर पर होम लोन दे रहे हैं।

वहीं Tata Capital, PNB Housing Finance और ICICI Home Finance में यह दर करीब 7.50 प्रतिशत से शुरू होती है।

Aditya Birla Capital और Godrej Housing Finance भी प्रतिस्पर्धी दरों के साथ बाजार में मौजूद हैं।

हालांकि SMFG India Home Finance जैसे कुछ लेंडर्स में शुरुआती दरें 10 प्रतिशत या उससे अधिक हैं, जो जोखिम आधारित मूल्य निर्धारण को दर्शाती हैं।

अन्य कंपनियों में दरों का दायरा

GIC Housing Finance में दरें 8.20 प्रतिशत से शुरू होती हैं, जबकि Sammaan Capital में यह 8.75 प्रतिशत से शुरू होती हैं।

हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों की ब्याज दरें (18 मार्च 2026 तक)

लेंडर का नाम 30 लाख तक 30-75 लाख 75 लाख से अधिक
LIC Housing Finance 7.15% से शुरू 7.15% से शुरू 7.15% से शुरू
Bajaj Housing Finance 7.15% से शुरू 7.15% से शुरू 7.15% से शुरू
Tata Capital 7.50% से शुरू 7.50% से शुरू 7.50% से शुरू
PNB Housing Finance 7.50% से शुरू 7.50% से शुरू 7.50% से शुरू
GIC Housing Finance 8.20% से शुरू 8.20% से शुरू 8.20% से शुरू
SMFG India Home Finance 10.00% से शुरू 10.00% से शुरू 10.00% से शुरू
Sammaan Capital 8.75% से शुरू 8.75% से शुरू 8.75% से शुरू
Aditya Birla Capital 7.75% से शुरू 7.75% से शुरू 7.75% से शुरू
ICICI Home Finance 7.50% से शुरू 7.50% से शुरू 7.50% से शुरू
Godrej Housing Finance 7.60% से शुरू 7.60% से शुरू 7.60% से शुरू

छूट और अतिरिक्त फायदे

कुछ लेंडर्स ग्राहकों को अतिरिक्त रियायतें भी दे रहे हैं। उदाहरण के तौर पर बीमा पॉलिसी लेने पर 0.05 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है। वहीं सैलरी अकाउंट रखने वाले ग्राहकों या तैयार प्रॉपर्टी के लिए लोन लेने वालों को भी अतिरिक्त लाभ दिया जा सकता है। महिलाओं और बैलेंस ट्रांसफर मामलों में भी कुछ संस्थान विशेष छूट प्रदान कर रहे हैं।

First Published : March 21, 2026 | 2:49 PM IST