facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आपने भी चुना Old tax regime, तो जानें आखिरी समय में क्या हैं टैक्स-सेविंग्स ऑप्शन्स

Advertisement

अंतिम समय में आयकर बचत के विकल्प तलाश रहे हैं तो ईएलएसएस फंड, पीपीएफ, एनपीएस और फिक्स्ड डिपॉजिट और 80सी के तहत कुछ लोकप्रिय विकल्प अपना सकते हैं।

Last Updated- February 22, 2024 | 1:19 PM IST
Net direct tax collection rises 23.5% to Rs 8.65 trn in April-Sept

आयकर विभाग संबंधित वर्ष के दौरान किए गए कुछ निवेशों पर छूट और कटौती की अनुमति देता है। अब वित्तीय वर्ष समाप्त होने वाला है इसलिए टैक्सपेयर्स को वित्त वर्ष 2024-25 के आयकर रिटर्न में छूट क्लेम करने के लिए मार्च से पहले निवेश करने की आवश्यकता है।

अगर आप भी अंतिम समय में आयकर बचत के विकल्प तलाश रहे हैं तो ईएलएसएस फंड, पीपीएफ, एनपीएस और फिक्स्ड डिपॉजिट और 80सी के तहत कुछ लोकप्रिय विकल्प अपना सकते हैं।

यदि आप टैक्स सेविंग निवेश करना चाहते हैं, तो शुरुआत में आवश्यक निवेश राशि निर्धारित करना महत्वपूर्ण है। कर्मचारी भविष्य निधि, जीवन बीमा प्रीमियम, ट्यूशन फीस, गृह ऋण मूलधन भुगतान आदि जैसे तरीकों पर विचार करें, क्योंकि ये धारा 80सी के तहत ₹1.5 लाख तक की कटौती दिला सकते हैं।

धारा 80 सी (पीपीएफ, बैंक एफडी, ईएलएसएस)
अपने मौजूदा टैक्स सेविंग खर्चों का मूल्यांकन करें जो 80सी के अंतर्गत आते हैं, जैसे बीमा प्रीमियम, बच्चों की ट्यूशन फीस, ईपीएफ योगदान और होम लोन रिपेमेंट।
ईएलएसएस फंड, पीपीएफ, एनपीएस और फिक्स्ड डिपॉजिट धारा 80सी के तहत कुछ लोकप्रिय विकल्प हैं।

अन्य विकल्प (एनपीएस)
यदि आपका मौजूदा खर्च धारा 80सी के तहत पूरी ₹1.5 लाख की सीमा को कवर करता है, तो आपको धारा 80सी के तहत कर बचत के लिए अतिरिक्त धनराशि निवेश करने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन अगर आपकी सीमा अभी भी बाकी है, तो धारा 80C/80CCC/80CCD के तहत आने वाले निवेश का उपयोग करें।

इसके अलावा, करदाता एनपीएस (टियर 1) में 50,000 तक का निवेश कर सकते हैं और धारा 80सीसीडी(1बी) के तहत कटौती का दावा कर सकते हैं, जो धारा 80सी के तहत स्वीकार्य ₹1.5 लाख की कटौती से अधिक है।

धारा 80D (हेल्थ इंश्योरेंस)
धारा 80डी के तहत कटौती का दावा चिकित्सा बीमा प्रीमियम का भुगतान करके या परिवार और माता-पिता के स्वास्थ्य जांच के लिए भुगतान करके किया जा सकता है (5,000 की सीमा के अधीन)

दान
जो टैक्सपेयर्स दान करना चाहते हैं, वे 31.03.2024 से पहले पात्र धर्मार्थ संगठन को दान कर सकते हैं और अधिनियम की धारा 80जी के तहत उपलब्ध कटौती (सीमा के अधीन) का दावा कर सकते हैं।

हालांकि, ध्यान देने की आवश्यकता है कि नई कर व्यवस्था ने पुरानी कर व्यवस्था के तहत उपलब्ध कटौती को समाप्त कर दिया है।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए विकल्प एक्सपर्ट्स की राय के आधार लिखे गए हैं। बिजनेस स्टैंडर्ड निवेशकों को सलाह देता हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच कर लें।

 

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 1:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement