Representative image
Aadhaar App Share Contact Feature: अगर आपके पास विजिटिंग कार्ड नहीं है या आप अक्सर नए लोगों से मिलते-जुलते हैं और तुरंत अपनी डिटेल्स शेयर करना चाहते हैं, तो अब इसके लिए नया तरीका आ गया है। भारत की पहचान प्राधिकरण संस्था Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने नया Aadhaar App लॉन्च किया है, जिसमें एक खास “Share Contact” फीचर दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स QR Code के जरिए अपना नाम और मोबाइल नंबर आसानी से शेयर कर सकते हैं।
नए Aadhaar App में “Share Contact” फीचर के जरिए यूजर अपने आधार से लिंक नाम और मोबाइल नंबर का QR Code जेनरेट कर सकता है। सामने वाला व्यक्ति इसे स्कैन करके तुरंत कॉन्टैक्ट सेव कर सकता है।
#AadhaarApp द्वारा अपना कांटेक्ट कार्ड स्मार्ट तरीके से शेयर करें।
आधार ऐप अभी डाउनलोड करें – https://t.co/X1ymzxksIZ #DigitalContactSharing #AadhaarAppTutorials #ContactCard@AshwiniVaishnaw @JitinPrasada @SecretaryMEITY @GoI_MeitY @_DigitalIndia @mygovindia @PIB_India pic.twitter.com/to8j2Fueim— Aadhaar (@UIDAI) June 13, 2026
इस फीचर के जरिए केवल वही नाम और मोबाइल नंबर शेयर होगा जो आपके Aadhaar से लिंक है। यूजर इन जानकारियों को एडिट नहीं कर सकता।
नया Aadhaar App UIDAI द्वारा लॉन्च किया गया आधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशन है, जो यूजर्स को डिजिटल आधार से जुड़ी कई सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध कराता है।
ऐप में मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं
नहीं। नया Aadhaar App फिजिकल Aadhaar कार्ड का विकल्प नहीं है। यह केवल Aadhaar की डिजिटल कॉपी और उससे जुड़ी सेवाओं को आसान बनाता है। कुछ मामलों में फिजिकल Aadhaar या उसकी PDF कॉपी की जरूरत अभी भी पड़ सकती है।
हां, Share बटन की मदद से आप इसे विभिन्न ऐप्स और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर भेज सकते हैं।
नहीं। केवल Aadhaar में दर्ज नाम और मोबाइल नंबर ही शेयर किए जा सकते हैं।
सिर्फ आपका नाम और Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर।