आपका पैसा

PM Kisan Samman Nidhi: किसानों के लिए अलर्ट! 23वीं किस्त से पहले कर लें ये काम, वरना अटक जाएंगे पैसे

PM किसान योजना की अगली किस्त पाने के लिए अब Farmer ID बनवाना जरूरी, वरना अटक सकते हैं पैसे।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 06, 2026 | 10:49 AM IST

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। सरकार ने योजना को ज्यादा पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए अब Farmer ID (किसान आईडी) को जरूरी करना शुरू कर दिया है। ऐसे में जिन किसानों ने अभी तक यह आईडी नहीं बनवाई है, उनकी अगली किस्त अटक सकती है।

PM Kisan Samman Nidhi योजना की अगली किस्त कब मिलेगी?

योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये तीन हिस्सों में दिए जाते हैं। मार्च 2026 में 22वीं किस्त जारी की जा चुकी है, इसलिए अब अनुमान लगाया जा रहा है कि 23वीं किस्त जून से जुलाई 2026 के बीच आ सकती है।

किन राज्यों में लागू हुआ नया नियम?

सरकार ने फिलहाल 14 राज्यों में किसान रजिस्ट्री को अनिवार्य कर दिया है। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना समेत अन्य राज्य शामिल हैं। इन इलाकों के किसानों को योजना का लाभ जारी रखने के लिए Farmer ID बनवाना जरूरी होगा।

क्यों जरूरी है Farmer ID?

सरकार का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि योजना का पैसा सही किसानों तक पहुंचे और फर्जी लाभार्थियों को रोका जा सके। Farmer ID एक डिजिटल प्रोफाइल की तरह काम करती है, जिसमें किसान की जमीन, फसल और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज रहती है।

इससे क्या फायदा होगा?

  • सब्सिडी और सरकारी मदद समय पर मिलेगी
  • फसल बीमा क्लेम करना आसान होगा
  • बार-बार दस्तावेज जमा करने की झंझट खत्म होगी

कैसे बनती है Farmer ID?

किसान अपने राज्य के कृषि पोर्टल या AgriStack प्लेटफॉर्म पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, उससे जुड़ा मोबाइल नंबर और जमीन के दस्तावेज जरूरी होते हैं। साथ ही e-KYC भी पूरा करना होता है।

PM Kisan Samman Nidhi किस्त नहीं आए तो क्या करें?

अगर किसी कारण से पैसा खाते में नहीं आता है, तो किसान हेल्पलाइन नंबर या ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए सरकार ने 24 घंटे सेवा उपलब्ध कर रखी है।

  • ईमेल: pmkisan-ict@gov.in
  • टोल फ्री नंबर: 155261 / 1800115526
  • हेल्पलाइन: 011-23381092

सरकार की तरफ से ये सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं।

First Published : April 6, 2026 | 10:49 AM IST