आपका पैसा

PM Kisan की 23वीं किस्त अटक सकती है! तुरंत करें ये 3 जरूरी काम, वरना नहीं आएंगे ₹2000

PM Kisan की 23वीं किस्त पाने के लिए किसानों को e-KYC, आधार लिंकिंग और बैंक डिटेल जल्द अपडेट करनी होगी, वरना किस्त अटक सकती है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- May 21, 2026 | 1:00 PM IST

PM Kisan Scheme Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Scheme) की 23वीं किस्त जल्द किसानों के खातों में भेजी जा सकती है। ऐसे में सरकार ने किसानों के लिए कुछ जरूरी प्रक्रियाएं समय पर पूरी करने की सलाह दी है। पीएम किसान पोर्टल पर साफ कहा गया है कि जिन किसानों ने ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग और बैंक डिटेल अपडेट नहीं कराई है, उनकी किस्त रुक सकती है या आने में देरी हो सकती है।

सरकार की ओर से किसानों को समय रहते सभी जरूरी जानकारियां अपडेट करने को कहा गया है, ताकि 2000 रुपये की अगली किस्त बिना किसी परेशानी के सीधे बैंक खाते में पहुंच सके।

PM Kisan Scheme Installment: e-KYC कराना क्यों जरूरी है?

PM Kisan Scheme का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। इससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि योजना का पैसा सही लाभार्थी तक पहुंचे। जिन किसानों का ई-केवाईसी पूरा नहीं होगा, उनकी किस्त अटक सकती है।

सरकार ने किसानों को ई-केवाईसी करने के तीन तरीके दिए हैं। किसान अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से कोई भी तरीका चुन सकते हैं।

OTP के जरिए ऐसे करें e-KYC

यह सबसे आसान तरीका माना जाता है। इसके लिए आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है।

स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया

  1. सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे ‘e-KYC’ विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपना आधार नंबर दर्ज करें।
  4. आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरें।
  5. प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका e-KYC सफल हो जाएगा।

CSC सेंटर पर जाकर भी करा सकते हैं e-KYC

जिन किसानों के पास आधार से लिंक मोबाइल नंबर नहीं है या OTP में दिक्कत आ रही है, वे बायोमेट्रिक आधारित e-KYC करा सकते हैं।

इसके लिए किसान को अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी CSC या राज्य सेवा केंद्र पर जाना होगा। वहां ऑपरेटर आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए e-KYC पूरा कर देगा।

इसके लिए क्या ले जाएं?

  • आधार कार्ड
  • आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर

मोबाइल से फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए भी होगा काम

सरकार ने किसानों को मोबाइल ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन आधारित e-KYC की सुविधा भी दी है। इसे सबसे आसान और परेशानी मुक्त तरीका माना जा रहा है।

ऐसे करें फेस ऑथेंटिकेशन e-KYC

  1. गूगल प्ले स्टोर से PM-Kisan Mobile App और Aadhaar Face RD App डाउनलोड करें।
  2. पीएम किसान में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  3. Beneficiary Page पर जाएं।
  4. अगर e-KYC स्टेटस “No” दिख रहा है, तो e-KYC विकल्प पर क्लिक करें।
  5. आधार नंबर दर्ज करें और फेस स्कैन की अनुमति दें।
  6. चेहरा स्कैन होते ही e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

सरकार के अनुसार, किसी भी तरीके से किए गए e-KYC का स्टेटस करीब 24 घंटे बाद पोर्टल पर दिखाई देता है।

बैंक खाते से जुड़ी ये गलती न करें

कई बार गलत बैंक डिटेल या आधार लिंक न होने की वजह से भी किस्त अटक जाती है। ऐसे में किसान यह जरूर जांच लें कि उनका बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं।

अगर बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो बैंक जाकर DBT यानी Direct Benefit Transfer सुविधा एक्टिव करानी होगी।

इसके अलावा इन बातों का भी ध्यान रखें:

  • बैंक खाते में नाम सही हो
  • IFSC कोड सही दर्ज हो
  • खाता नंबर अपडेट हो
  • आधार और बैंक डिटेल में जानकारी एक जैसी हो

घर बैठे ऐसे चेक करें PM Kisan Scheme Installment का स्टेटस

किसान अपनी किस्त की स्थिति ऑनलाइन भी देख सकते हैं।

स्टेटस चेक करने का तरीका

  1. PM-Kisan पोर्टल खोलें।
  2. ‘Beneficiary Status’ विकल्प पर क्लिक करें।
  3. आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर में से कोई एक दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर किस्त की पूरी जानकारी दिखाई देगी।

समय रहते पूरा करें जरूरी काम

सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द e-KYC, आधार लिंकिंग और बैंक डिटेल अपडेट का काम पूरा कर लें। इससे 23वीं किस्त समय पर खाते में पहुंच सकेगी और भुगतान में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

First Published : May 21, 2026 | 1:00 PM IST