Representative image
Post Office RD Scheme: सरकार ने अक्टूबर से दिसंबर (Q1FY27) के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में निवेशकों को पहले की तरह ही रिटर्न मिलता रहेगा। रिकरिंग डिपॉजिट (RD) में निवेश करने वालों के लिए India Post की RD स्कीम एक सुरक्षित विकल्प बनी हुई है।
पोस्ट ऑफिस RD स्कीम पर वर्तमान में 6.70% सालाना ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में निवेश की शुरुआत 100 रुपये से की जा सकती है और इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। निवेशक अपनी सुविधा के अनुसार हर महीने तय राशि जमा कर सकते हैं।
RD की अवधि 5 साल यानी 60 महीने होती है। अगर कोई निवेशक हर महीने 10,000 रुपये जमा करता है, तो 5 साल में कुल 6,00,000 रुपये का निवेश होगा। इस पर मिलने वाले ब्याज के साथ मैच्योरिटी पर लगभग 7.2 लाख से 7.5 लाख रुपये के बीच फंड बनने की संभावना रहती है, जो ब्याज दर और कंपाउंडिंग के आधार पर बदल सकता है।
पोस्ट ऑफिस RD खाता खोलने के लिए निवेशक के पास पोस्ट ऑफिस का सेविंग अकाउंट होना जरूरी है। खाता किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में आसानी से खुलवाया जा सकता है।
यह पढ़ें: ₹60 लाख से ज्यादा का टैक्स फ्री फंड वो भी बिना किसी रिस्क के: यह स्कीम आपको बना सकता है लाखपति!
इस स्कीम में निवेशकों को जरूरत पड़ने पर लोन लेने की सुविधा भी मिलती है। RD खाता खोलने के बाद कम से कम 12 मासिक किस्त जमा करने पर लोन के लिए पात्रता मिल जाती है।
इसके बाद निवेशक अपने RD खाते में जमा राशि का 50% तक लोन ले सकते हैं, जिससे उन्हें RD तोड़े बिना वित्तीय जरूरत पूरी करने का विकल्प मिलता है।
RD पर लिए गए लोन पर ब्याज दर सामान्य RD ब्याज दर से 2% अधिक होती है। यानी अगर RD पर 6.7% ब्याज मिल रहा है, तो लोन पर करीब 8.7% सालाना ब्याज देना होगा।
पोस्ट ऑफिस RD उन लोगों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प है जो नियमित बचत के जरिए लंबी अवधि में एक अच्छा फंड तैयार करना चाहते हैं।