Representational Image
SBI vs ICICI vs HDFC Bank Home Loan 2026: अगर आप घर खरीदने के लिए होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहतर है। ऐसा इसलिए क्योंकि होम लोन की ब्याज दरें न तो बहुत हाई हैं और न ही बहुत नीचे हैं। आमतौर पर प्रमुख कॉमर्शियल बैंकों की शुरुआती औसत ब्याज दरें 7.25 है। यहां हमने ICICI बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और HDFC बैंक की शुरुआती ब्याज दरों के आधार पर तुलना की गई है। अगर आप 30 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए लेने की सोच रहे हैं, तो यह समझना जरूरी है कि किस बैंक में आपको कम EMI और कुल ब्याज में ज्यादा बचत मिल सकती है।
हालांकि, लोन के लिए आवेदन करने से पहले यह ध्यान रखना जरूरी है कि बैंक की ओर से बताई गई शुरुआती ब्याज दर हर ग्राहक पर लागू नहीं होती। आपकी वास्तविक ब्याज दर आपकी आय, उम्र, क्रेडिट स्कोर और लोन अवधि पर निर्भर करती है। इस तुलना में केवल शुरुआती दरों के आधार पर EMI और कुल ब्याज का अनुमान लगाया गया है, ताकि आपको बेहतर फैसला लेने में मदद मिल सके।
घर खरीदने के लिए ICICI बैंक आकर्षक होम लोन ऑफर दे रहा है। बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कस्टमर जरूरत के अनुसार फ्लोटिंग या फिक्स्ड ब्याज दर का विकल्प चुन सकते हैं। बैंक से आप ₹10 करोड़ तक का होम लोन आसानी से कम दस्तावेजों के साथ ले सकते हैं। जिन ग्राहकों के पास प्री-अप्रूव्ड होम लोन है, वे ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए 7.50% सालाना की शुरुआती ब्याज दर पर लोन मंजूर करा सकते हैं। हालांकि बैंक का कहना है कि ब्याज दर क्रेडिट स्कोर (ब्यूरो स्कोर) पर निर्भर करती है और यह सुविधा केवल डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए प्री-अप्रूव्ड होम लोन पर लागू है।
ये भी पढ़ें… नॉमिनी या वारिस? दादा-दादी की FD पर असली हकदार कौन, कानून क्या कहता है
अब मान लीजिए बैंक से आप होम लोन ले रहे हैं, जिसकी ब्याज दरें 7.50 फीसदी हैं. अब देखते हैं, 20 साल के लिए ₹30 लाख के लोन पर कितनी ईएमआई बनेगी. ICICI Bank Home Loan EMI Calculator के मुताबिक, लोन की ईएमआई ₹24,168 बनेगी। कुल ब्याज की देनदारी ₹28,00,271 होगी और आपको कुल भुगतान ₹58,00,271 करना होगा।
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, होम लोन (टर्म लोन) की ब्याज दरें 7.25%-8.45% के बीच हैं. यह ब्याज दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू हैं। हालांकि, ब्याज दरें सिबिल स्कोर के आधार पर तय होंगी। अब 30 लाख तक का लोन 20 साल के लिए ले रहे हैं, और ब्याज दरें 7.25% हैं, तो कितनी ईएमआई बनेगी.
SBI Home Loan EMI Calculator के मुताबिक, लोन की ईएमआई ₹23,711 बनेगी। कुल ब्याज का भुगतान ₹26,90,707 करना होगा। जबकि कुल भुगतान ₹56,90,707 होगा।
ये भी पढ़ें… अटल पेंशन योजना का नया रिकॉर्ड: 9 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े, जानिए आपके लिए क्यों है जरूरी
HDFC बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, आकर्षक होम लोन ऑफर दे रहा है, जिसकी शुरुआती ब्याज दर 7.75% सालाना से शुरू होती है। यह ब्याज दर होम लोन के साथ-साथ बैलेंस ट्रांसफर लोन, घर की मरम्मत (रेनोवेशन) और होम एक्सटेंशन लोन पर भी लागू होती है। बैंक ग्राहकों को दो तरह के विकल्प दे रहा है। फ्लोटिंग रेट (Adjustable Rate Loan)- इसमें ब्याज दर समय के साथ बदलती रहती है, और ट्रूफिक्स्ड लोन (Trufixed Loan)- इसमें शुरुआत के कुछ सालों (जैसे पहले 2 साल) तक ब्याज दर फिक्स रहती है, इसके बाद यह लोन फ्लोटिंग रेट में बदल जाता है।
अब मान लीजिए बैंक से आपने होम लोन लिया, जिसकी ब्याज दरें 7.75 फीसदी हैं. ₹30 लाख का लोन 20 साल के लिए ले रहे हैं, तो कितनी ईएमआई बनेगी. HDFC Bank Home Loan EMI Calculator के मुताबिक, लोन की ईएमआई ₹24,628 बनेगी। जबकि कुल ब्याज भुगतान ₹29,10,830 और कुल भुगतान ₹59,10,830 होगा।
(नोट: होम लोन की ब्याज दरें और उनकी कैलकुलेशन बैंकों की ऑफिशियल वेबसाइट/कैलकुलेटर से ली गई हैं. यह शुरुआती ब्याज दरें 30 लाख रुपये तक के होम लोन के लिए हैं. पूरे टेन्योर में ब्याज दरों को स्थिर माना गया है. इसलिए ब्याज दरों में बदलाव के साथ ईएमआई, ब्याज की रकम और कुल पेमेंट में बदलाव हो जाएगा.)