facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CIBIL Score: क्या होता है CIBIL Score और अच्छे सिबिल स्कोर के क्या होते है फायदे, जानें

Advertisement

जिन उधारकर्ताओं का CIBIL स्कोर अच्छा होता है, उनकी कर्ज के एप्लिकेशन के लिए आमतौर पर मंजूरी अन्यों के मुकाबले जल्दी मिलती है।

Last Updated- March 04, 2024 | 5:58 PM IST
Six steps to improve your credit or CIBIL score, check steps below

CIBIL स्कोर उधारकर्ता या निवेशक की साख का एक numeric representation है। यह व्यक्ति के क्रेडिट हिस्टरी और रेपीमेंट के बिहेवियर व्यवहार पर आधारित है।

कितना होना चाहिए CIBIL score

CIBIL स्कोर आमतौर पर 300 से 900 के बीच होता है और ज्यादा स्कोर बेटर साख यानी क्रेडिट स्टेटस को दर्शाता है। लगभग सभी बैंक किसी व्यक्ति को पैसा उधार देने में जोखिम का वैल्यूएशन करने के लिए इस स्कोर को एक मानदंड के रूप में आधार बनता है।

क्या जरूरी है CIBIL score

क्रेडिट लिमिट : एक अच्छा सिबिल स्कोर आमतौर पर क्रेडिट कार्ड, ओवरड्राफ्ट सीमा और क्रेडिट की अन्य लाइनों पर हाई क्रेडिट सीमा का लाभ देता है। बैंक और अन्य फाइनेंशियल कंपनियां उन व्यक्तियों को हाई क्रेडिट लिमिट की पेशकश करने की अधिक संभावना रखते हैं जिनके पास कर्ज चुकाने का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा होता है।

जल्द अप्रूवल : जिन उधारकर्ताओं का स्कोर अच्छा होता है, उनकी कर्ज के एप्लिकेशन के लिए आमतौर पर मंजूरी अन्यों के मुकाबले जल्दी मिलती है।

अप्रूवल ऑफ़ लोन : एक अच्छा सिबिल स्कोर लोन मंजूर होने की संभावना को बढ़ा देता है। बैंक हाई स्कोर वाले व्यक्तियों को लोन देना पसंद करते हैं क्योंकि इनके डिफ़ॉल्ट होने का खतरा कम होता है।

इंटरेस्ट रेट : आमतौर पर बैंक उन उधारकर्ताओं को बेटर ब्याज दरों पर लोन प्रदान करते हैं जिनका सिबिल स्कोर अधिक होता है। इसलिए, हाई स्कोर वाला कोई व्यक्ति आसानी से लोन और क्रेडिट कार्ड पर बेहतर इंटरेस्ट रेट हासिल कर सकता है।

अच्छे CIBIL स्कोर के और क्या फायदे ?

अच्छा स्कोर होने से लोन और क्रेडिट पर ज्यादा सहूलियत वाले नियम और शर्तें भी मिल सकती हैं। इसमें कम प्रोसेसिंग फीस, एनुअल फीस में छूट और कर्ज वापस चुकाने के लिए आसान ऑप्शंस जैसेलाभ शामिल हो सकते हैं।

Advertisement
First Published - March 4, 2024 | 5:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement